फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Insulator burnt, power cut in more than 100 villages

Gorakhpur News: इंसुलेटर जला, सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल

Tue, 30 May 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 30 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Insulator burnt, power cut in more than 100 villages
उमस भरी गर्मी में बेहाल रही पांच लाख से अधिक की आबादी, लार उपकेंद्र को जाने वाली आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। सलेमपुर से लार विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली तैतीस हजार की मेन तार का इंसुलेटर सोमवार शाम सात बजे डैमेज हो गया। इससे लार उपकेंद्र को जाने वाली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं उपकेंद्र से जुड़े सौ से अधिक गांवों की बत्ती छह घंटे से अधिक समय तक गुल रही। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। घंटों पेट्रोलिंग के बाद कर्मचारियों ने रात डेढ़ बजे फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।
सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र से लार उपकेंद्र को 33 हजार के मेन तार से आपूर्ति मिलती है। निगम सूत्रों की मानें तो यह तार जर्जर हो चुका है। गर्मी के दिनों में अधिक लोड होने पर अक्सर फाल्ट होता है। ऐसे में आए दिन आपूर्ति बाधित होती है। सोमवार शाम सात बजे के करीब अचानक 33 हजार के तार का इंसुलेटर सहजौर के पास डैमेज हो गया। इसके बाद आपूर्ति ठप हो गई। कुछ देर तक इन्वर्टर का लोगों ने सहारा लिया। कुछ देर बाद वह भी जवाब दे गया। उमस भरी गर्मी में लोग करीब छह घंटे तक परेशान रहे। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग घरों की छतों और दरवाजे पर टहलते हुए पंखा झलते नजर आए। उधर, खराबी को ठीक करने पहुंचे निगम के कर्मचारी पेट्रोलिंग करते हुए सलेमपुर उपकेंद्र तक चले गए। लेकिन फाल्ट नहीं मिला। रात्रि करीब डेढ़ बजे सहजौर के पास इंसुलेटर डैमेज मिला। जिसे कर्मचारियों ने ठीक कर आपूर्ति बहाल की। जेई राजकुमार ने बताया कि सहजौर गांव के पास इंसुलेटर डैमेज हो गया था। सौ से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई थी। पांच घंटे की पेट्रोलिंग के बाद फाल्ट को ठीक करा आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

....
सीयूजी ऑफ रखने का आरोप
सोमवार शाम आपूर्ति ठप हो गई। घंटों बाद जब बहाल नहीं हुई तो लोग उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर संपर्क कर यह जानना चाह रहे थे की आपूर्ति क्यों बाधित है। लेकिन सीयूजी स्विच ऑफ बता रहा था। जितेन्द्र, अजय, अमित और सुनील आदि का आरोप है कि अक्सर सीयूजी ऑफ रहता है। बिजली खराब होने पर उपकेंद्र जाकर बिजली बनवाने का कम्प्लेन दर्ज कराना पड़ता है। वहीं जेई ने बताया कि नेटवर्क समस्या रहती है
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
ग्रामीण इलाकों में फाल्ट को ठीक नहीं कर रहे संविदा कर्मी
गर्मी में लोड बढ़ने पर अक्सर ग्रामीण इलाकों में फाल्ट बढ़ जाती है। इसकी शिकायत उपभोक्ता उपकेंद्र पर करते हैं। जेई के निर्देश के बाद भी कुछ संविदा कर्मी मिले कम्पलेन को ठीक करने नहीं जाते हैं। रावतपार,रामनगर,भुडुसरी,रावतपार अमेठिया बभनौली गांव के उपभोक्ताओं का आरोप है कि इलाके में तैनात एक संविदा कर्मी लाईनमैन फाल्ट को ठीक नहीं करता है।मजबूर होकर लोगों को रकम देकर फाल्ट को ठीक कराना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed