{"_id":"5ecbbee65ea72637c24f5cce","slug":"instructions-to-government-and-private-hospitals-to-start-opd-services-related-to-surgery-in-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Gorakhpur: गोरखपुर में शुरू हुई जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं, जल्द होंगे ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Gorakhpur: गोरखपुर में शुरू हुई जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं, जल्द होंगे ऑपरेशन
Mon, 25 May 2020 06:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 May 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अस्पतालों की स्थगित की गई आकस्मिक और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने के बाद अब अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाएं भी शुरू कर दी गई है। अब निजी और सरकारी अस्पतालों में जरूरी ऑपरेशन भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव-स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी चलते रहने की संभावना है, इसके चलते कुछ जरूरी चिकित्सा सुविधाओं को लंबे समय तक नहीं रोका जा सकता।
विज्ञापन
इसलिए प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों, संयुक्त चिकित्सालयों, महिला चिकित्सालयों ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही निजी चिकित्सालयों में तत्काल जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं को शुरू किया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्ण सावधानी और प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने भी पत्र की पुष्टि करते हुए कहा है कि निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। अस्पतालों को जिन जरूरी सेवाओं को शुरू करने को कहा गया है, उनमें सर्जरी से संबंधित ओपीडी सेवाएं भी शामिल हैं। लेकिन सामान्य ओपीडी अभी स्थगित रहेगी ।
ये सेवाएं होंगी शुरू
- रैबीज व अन्य टीकाकरण की सुविधा।
- टीबी की जांच व उपचार की सुविधा।
- एचआईवी की जांच एवं उपचार के लिए आईसीटीसी व एआरटी सेंटर शुरू होंगे।
- जिला चिकित्सालयों व सीएचसी में चलने वाले असाध्य रोग केंद्र (एनसीडी क्लीनिक)।
- गर्भवती की जांच एवं उपचार की सुविधा।
- दो वर्ष तक के बीमार शिशुओं के लिए जांच व उपचार। इसके लिए सरकारी क्षेत्र में 102 एंबुलेंस का उपयोग ज्यादा से ज्यादा किया जाएगा।
- गर्भ समाधान एवं नसबंदी की सुविधा
- डाइग्नोस्टिक इमेजिंग एवं प्रयोगशाला