फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Instructions to complete the work of the international stadium soon

Gorakhpur News: अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

Mon, 05 Jan 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the work of the international stadium soon
महावीर छपरा। डीएम दीपक मीणा ने बेलीपार क्षेत्र के ताल नदोर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और निर्माणाधीन गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। यह स्टेडियम करीब 392 करोड़ रुपये की लागत से 50 एकड़ भूमि पर बनेगा। इसके निर्माण से स्थानीय आर्थिक और भौगोलिक स्थिति बदलेगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा, डीएम ने अधिकारियों से गो संरक्षण केंद्र (कान्हा उपवन) का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान बीडीओ राकेश कुमार शुक्ला, ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र शाह, शुभांकर यादव और नरेंद्र साहनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed