{"_id":"63733fcb28e23c3fb81a233a","slug":"installation-of-smart-electricity-meter-may-start-in-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: जनवरी में शुरू हो सकता है स्मार्ट बिजली मीटर लगना, इन्हें दी जाएगी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: जनवरी में शुरू हो सकता है स्मार्ट बिजली मीटर लगना, इन्हें दी जाएगी प्राथमिकता
Tue, 15 Nov 2022 12:59 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Nov 2022 12:59 PM IST
सार
कार्यदाई कंपनी लार्सन एंड टूब्रो के महानगर प्रभारी लुकमान खान ने बताया कि स्मार्ट बिजली मीटर लगाने की तैयारी पूरी हो गई है। जनवरी में इसे शुरू किया जा सकता है। इस बार का मीटर 4जी तकनीकी का होगा।
विज्ञापन
बिजली बिल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहली जनवरी से शहर में स्मार्ट बिजली मीटर लगना शुरू हो सकता है। बिजली निगम की तरफ से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। प्राथमिकता लाइन लास वालों इलाकों को दी जाएगी। इसमें शहरी खंड के लगभग सात फीडरों को चुना गया था।
विज्ञापन
अभियंताओं का भी मानना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली चोरी के मामलों में कमी आ गई है। दो साल पहले जन्माष्टमी पर सर्वर में गड़बड़ी के कारण ज्यादातर स्मार्ट मीटर बंद हो गए थे। त्योहार पर बिजली गुल होने से हाहाकार मच गया था।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने इस पर नाराजगी जताते हुए जांच के आदेश दिए थे। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई थी। तभी से स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जा रहे थे। तकरीबन दो महीने पहले स्मार्ट मीटर फिर से लगाने का आदेश जारी किया गया। अभी लखनऊ और कानपुर में लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यदाई कंपनी लार्सन एंड टूब्रो के महानगर प्रभारी लुकमान खान ने बताया कि स्मार्ट बिजली मीटर लगाने की तैयारी पूरी हो गई है। जनवरी में इसे शुरू किया जा सकता है। इस बार का मीटर 4जी तकनीकी का होगा।