फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Install a sound box at some places and DJ remain silent at other places

Gorakhpur News: कहीं पर लगाए दो साउंड बॉक्स, तो कहीं खामोश रहा डीजे

Fri, 20 Oct 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 20 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Install a sound box at some places and DJ remain silent at other places

विज्ञापन



पुलिस की सख्ती के बाद डीजे बजाने के प्रति सजग नजर आए प्रतिमा स्थापित करने वाले लोग



कुछ जगहों पर दुर्गा पंडालों में धीमी आवाज में बजता मिला डीजे, राहत महसूस कर रहे लोग



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। सीएम योगी के कड़े निर्देश के बाद से त्योहारों पर निर्धारित मानक के अनुरूप ही डीजे बजाने को लेकर पुलिस भी सख्ती बरत रही है। इसका असर भी नजर आने लगा है। शहर में दुर्गा पंडालों में अधिकतर जगहों पर मानक के अनुसार डीजे के दो साउंड बॉक्स ही लगाए गए हैं। इसकी वजह से उसकी आवाज सुकून छीनने वाली नहीं है।



दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों संग बैठक कर पुलिस अधिकारी शोर-शराबा से किसी को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखने का निर्देश दे रहे हैं। पुलिस की सख्ती से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने दुर्गा पंडालों में डीजे की जांच भी की।
विज्ञापन




गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बसंतपुर मोहल्ले से गुजरने वाली प्रतिमाओं संग तेज डीजे बजाने से परेशान लोगों ने अमर उजाला को अपनी समस्या बताई थी। इस संबंध में समाचार प्रकाशित होने पर शासन ने संज्ञान लिया। शासन की ओर से तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक लगाने निर्देश जारी हुए। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के पेच कसे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद दुर्गा पूजा समितियों संग बैठक करके अधिकारियों ने आदेश का अनुपालन करने को कहा। पुलिस की ओर से साफ कहा गया है कि तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। इसका असर भी नजर आ रहा है।



फिराक चौराहे से रुस्तमपुर की ओर जाने पर काली मंदिर है। मंदिर के सामने ही दुर्गा पंडाल सजाया गया है। बृहस्पतिवार दोपहर 1:09 बजे यहां पर दो साउंड बाॅक्स लगे हुए मिले। इसमें चलो बुलावा आया है... भक्ति गीत बज रहा था। इसकी आवाज पंडाल के पास से गुजरने पर ही सुनाई पड़ रही थी।



यहां से आगे जाने पर टेलीफोन कॉलोनी है। कॉलोनी के सामने ही पंडाल बना है। इसकी सजावट भव्य की गई है। सड़क पर करीब सौ मीटर तक रंग-बिरंगी रोशनी के लिए एलईडी लाइट लगाई गई है। दोपहर 1:21 बजे पंडाल के सामने पीपल के पेड़ के नीचे डीजे का दो साउंड बॉक्स रखा गया था। यहां मौजूद कमलेश ने बताया कि सुबह शाम धीमी आवाज में बजाया जा रहा है। प्रशासन ने कड़ाई कर दी है।



झंकार सिनेमा के सामने मां दुर्गा की स्वचालित प्रतिमा स्थापित की गई है। दोपहर 1:48 बजे यहां बेहद ही धीमी आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। धर्मशाला-अली नगर रोड पर तिवारी हाता के नजदीक चंद्रयान वाली मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई है। इसमें शेर की जगह चंद्रयान बनाया गया है। दोपहर 2:00 बजे यहां पर डीजे नहीं बज रहा था। लोगों ने बताया कि छोटा साउंड सिस्टम लगाया जाएगा।



यहां से आगे जाने पर धर्मशाला के भरत मिलाप चौक पर प्रतिमा स्थापित की गई है। दोपहर 2:10 बजे यहां लगे डीजे के एक साउंड बॉक्स में सुनो..सुनो भक्ति गीत बजाया जा रहा था। पंडाल में बैठे व्यक्ति ने कहा कि रोज पुलिस आकर कहती है कि तेज आवाज में डीजे बजा तो कार्रवाई होगी।



0000



एसएसपी ने की बैठक, दिए निर्देश



गोरखपुर। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस के व्हाइट हाउस में हुई। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने दुर्गा पूजा, दशहरा, रामनवमी के अवसर पर कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई करने को कहा गया। त्योहारों में सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों ने मंथन किया। बैठक में एसपी सिटी, सीडीओ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद



इनसेट



पड़ोसी बजाता है डीजे, मना करने पर करता मारपीट



गोरखपुर। शाहपुर के गीता वाटिका मोहल्ले में रहने वाली आशा ने पड़ोसी पर तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत दर्ज कराई है। सीएम कैंप कार्यालय, डीएम और एसएसपी को पत्र देकर महिला ने कार्रवाई की मांग की है।



अधिकारियों को दिए पत्र में आशा ने कहा है कि वह लंबे समय से हाॅर्ट की मरीज हैंं। उनके पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र डीजे का बड़ा साउंड बॉक्स रखे हैं। सुबह और शाम तेज आवाज में डीजे बजाते हैं, जिससे परेशानी होती है। डीजे बंद करने की बात कहने पर मारपीट करने लगते हैं।



महिला का कहना है कि डीजे की तेज आवाज से बचने के लिए उन्हें तीन से चार घंटे तक दूसरी जगह जाकर रहना पड़ता है। डीजे बंद कराने को लेकर 13 अक्तूबर की रात आठ बजे विवाद हुआ था। इस संबंध में एसएचओ शशिभूषण राय ने बताया कि महिला की शिकायत पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।




वर्जन



त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पंडालों और प्रतिमा विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। दुर्गा पूजा समितियों के साथ बैठक करके जानकारी दी गई है। इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।



- कृष्ण कुमार विश्नाई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed