फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   inspire girls Pooja Prajapati chose profession of bus driving in Gorakhpur

गोरखपुर: लड़कियों को प्रेरित करने के लिए पूजा ने चुना बस ड्राइविंग का पेशा, पेट्रोल पंप और ट्रांसपोर्ट एजेंसी की हैं मालिक

Mon, 13 Dec 2021 08:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Dec 2021 08:20 PM IST
सार

पूजा प्रजापति के पिता एक पेट्रोल पंप और ट्रांसपोर्ट एजेंसी के मालिक, एमए की पढ़ाई भी कर रहीं पूजा।

विज्ञापन
inspire girls Pooja Prajapati chose profession of bus driving in Gorakhpur
बस ड्राइवर पूजा प्रजापति। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले की पहली महिला बस ड्राइवर पूजा प्रजापति ने किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि लड़कियों को उनकी सक्षमता का संदेश देने और सोच बदलने के लिए बस चलाने के पेशे को चुना है। पूजा का कहना है कि लड़कियां किसी भी मामले में लड़कों से कम नहीं हैं। इसलिए लड़कियों को प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर काम करना चाहिए। हिस्सा लेना चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल, पूजा प्रजापति हाल में तब चर्चा में आईं, जब उन्होंने इलेक्ट्रिक बस के ट्रायल रन के दौरान रूट पर बस दौड़ाई। लोग बस के साथ उन्हें भी अचरज से निहार रहे थे, क्योंकि लोगों ने इससे पहले किसी महिला को गोरखपुर में बस चलाते नहीं देखा था। एक संपन्न परिवार से वास्ता रखने वाली पूजा ने हाल ही बस पायलट ( ड्राइवर) के तौर पर ज्वाइन किया है।
विज्ञापन


पूजा के पिता बेचन प्रजापति सहजनवां स्थित एक पेट्रोल पंप के मालिक हैं। यही नहीं पूजा के परिवार की एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी भी है। पूजा चंद्रकांति रमावती देवी पीजी कॉलेज से राजनीति विज्ञान विषय से परास्नातक (एमए) की पढ़ाई भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक रूप से संपन्न होने के बावजूद पूजा का बस चलाने का कार्य किसी को चौका सकता है, लेकिन पूजा बस ड्राइविंग किसी मजबूरी में नहीं कर रही हैं। पूजा का कहना है कि बस ड्राइविंग करके मैं महिलाओं और लड़कियों को केवल यह संदेश देना चाहती हूं कि लड़कियां किसी भी मामले में किसी से कम नहीं हैं। गोरखपुर जैसे इलाकों में लड़कियां अभी भी पुरुषों के वर्चस्व वाले पेशों में आने में हिचकती हैं। मैं इसी सोच को बदलना चाहती हूं। मैं लड़कियों को हरेक फील्ड में आगे आने का संदेश देना चाहती हूं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed