फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   inspector suspended after wife contesting UP Panchayat election 2021

यूपी: बीमार बताकर दरोगा साहब पत्नी को लड़ा रहे थे चुनाव, निलंबित

Mon, 19 Apr 2021 10:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Apr 2021 10:08 PM IST
सार

तीन अप्रैल को तीन दिन की छुट्टी पर गए थे। जिसके बाद उन्हें 6 अप्रैल की दोपहर तक वापस आना था। जो अपने कर्तव्य पर ना आकर अनुपस्थित हो गए और मोबाइल फोन से अवगत कराया कि उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है।

विज्ञापन
inspector suspended after wife contesting UP Panchayat election 2021
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में इमरजेंसी बताकर तीन दिन की छुट्टी और फिर स्वास्थ्य खराब होना बताकर ड्यूटी से गायब दरोगा बिहारी सिंह यादव को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। दरअसल, जांच में पता चला कि वह बीमार नहीं थे, बल्कि उनकी पत्नी चुनाव मैदान में थी और वह उनका प्रचार करने के लिए ड्यूटी से गायब थे। अनुशासनहीनता पाए जाने पर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए, विभागीय जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहारी सिंह यादव कोतवाली थाने में तैनात थे। तीन अप्रैल को तीन दिन की छुट्टी पर गए थे। जिसके बाद उन्हें 6 अप्रैल की दोपहर तक वापस आना था। जो अपने कर्तव्य पर ना आकर अनुपस्थित हो गए और मोबाइल फोन से अवगत कराया कि उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है।
विज्ञापन


उक्त उपनिरीक्षक के संबंध में पता चला कि भ्रामक तथ्यों को दर्शा कर वे अवकाश पर अपने घर चले गए। उप निरीक्षक का यह कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस वजह से आरोपी उपनिरीक्षक बिहारी सिंह यादव को कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, गैरजिम्मेदाराना, मनमाना आचरण, उदासीनता, अकर्मण्यता, अनुशासनहीनता तथा स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed