फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inspector slapped BJP member in Gorakhpur

Gorakhpur News: दरोगा ने भाजपाई को मारा थप्पड़, जमीन विवाद के मामले में थाने लाई थी पुलिस

Thu, 07 Dec 2023 11:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Dec 2023 11:20 AM IST
सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि एक पक्ष ने जमीन को बेचा है और दूसरे ने खरीदा है। जमीन खरीदने वाले का आरोप है कि उसे 26 फीट चौड़ाई की जगह लेखपाल से सेटिंग कर 20 फीट किया जा रहा है, जबकि उसके बैनामा में 26 फीट है। इसी विवाद में कहासुनी हुई है।

विज्ञापन
Inspector slapped BJP member in Gorakhpur
भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जमीन विवाद में थाने गए भाजपा कार्यकर्ता पवन कुमार गौड़ को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दरोगा ने थप्पड़ मारा है। मामले की जानकारी होने पर एसएसपी के आदेश पर एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह और सीओ थाने पहुंच गए। उधर, पुलिस ने विवाद करने वाले दोनों पक्ष के लोगों को शांति बंद में पाबंद करते हुए कार्रवाई कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र के जैतपुर बाजार के पास भाजपा कार्यकर्ता पवन कुमार गौड़ और सत्यनारायण गुप्ता के बीच भूमि विवाद के मामले में सूचना मिलने पर पहुंचे हल्का दारोगा दोनों पक्षों को लेकर खजनी थाना आए। थाने में पहुंचने पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बापू इंटर कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा-पथराव
विज्ञापन
विज्ञापन
 

पुलिस ने दोनों को शांति पूर्ण तरीके से आपस में बैठकर बातचीत करने का सुझाव दिया। आरोप है कि इस दौरान पवन कुमार गौड़ द्वारा कार्रवाई के लिए दबाव बनाया गया। विवाद बढ़ता देख दारोगा ने अपना आपा खो दिया और भाजपा कार्यकर्ता पवन कुमार गौड़ को थप्पड़ मार दिया।

घटना की जानकारी जिले पर भाजपा नेताओं को दी गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा बैठक की जा रही थी। भाजपा नेता धर्मराज गौड़ ने जिलाध्यक्ष को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद सीओ मौके पर पहुंच गए थे।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में रिमझिम बारिश से बदला मौसम, लोगों को सताने लगी ठंड
 

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि एक पक्ष ने जमीन को बेचा है और दूसरे ने खरीदा है। जमीन खरीदने वाले का आरोप है कि उसे 26 फीट चौड़ाई की जगह लेखपाल से सेटिंग कर 20 फीट किया जा रहा है, जबकि उसके बैनामा में 26 फीट है। इसी विवाद में कहासुनी हुई है। दरोगा पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed