फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   input industries

गीडा: औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार बिल्कुल धीमी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
input industries
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। शासन प्रशासन की औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार बेहतर बनाने की कोशिश फिलहाल परवान नहीं चढ़ पा रही है। गीडा औद्योगिक क्षेत्र की करीब 450 औद्योगिक इकाइयों में से मात्र 125 में ही उत्पादन शुरू हो सका है। इसके अलावा गोरखनाथ इंडस्ट्रियल एरिया और गोरखनाथ इंडस्ट्रियल स्टेट की करीब 100 इकाइयों में से 20 से 25 में ही उत्पादन शुरू हो सका है। इनमें से अधिकांश इकाइयां आवश्यक सेवाओं वाली हैं। गीडा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी और वेल्ड इंडिया कंपनी के निदेशक आरएन सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के नियमानुसार किसी भी औद्योगिक इकाई में मात्र 50% कर्मचारियों के साथ ही काम करना है। लिहाजा कंपनी में कर्मचारियों की संख्या भी आधी रह गई है इस वजह से उत्पादन भी कम ही हो रहा है इसके अलावा सबसे बड़ी दिक्कत तैयार किए हुए माल को लेकर भी है। तैयार माल के लिए बाजार उपलब्ध नहीं है। इस वजह से उत्पादन भी सीमित ही किया जा रहा है। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष इसकी अग्रवाल ने कहा कि आज की परिस्थितियों में अब लोगों को कोरोना वायरस की वजह से उपजे हालातों के साथ सामंजस्य बिठाना ही पड़ेगा। ऐसे में शासन प्रशासन को सभी तरह की दुकानों को खोलने के लिए विचार करना चाहिए ताकि उद्योगों में तैयार किए गए माल की बिक्री भी हो सके। कई तरह के बाजार बंद होने की वजह से गोरखपुर की बहुत सारी फैक्ट्रियां शुरू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed