{"_id":"6123fe338ebc3e79bd4a7955","slug":"innocent-gajendra-was-sacrificed-to-tantra-mantra-accused-arrested-gorakhpur-city-news-gkp4065327198","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: तंत्र मंत्र की बलि चढ़ा था मासूम गजेंद्र, मां बोली- अब मेरे बड़े बेटे को भी है जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: तंत्र मंत्र की बलि चढ़ा था मासूम गजेंद्र, मां बोली- अब मेरे बड़े बेटे को भी है जान का खतरा
Tue, 24 Aug 2021 03:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
गजेंद्र हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के मटिहानिया गांव में पांच साल के बच्चे गजेंद्र निषाद की निर्मम हत्या तंत्रमंत्र के चक्कर में की गई थी। पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद सोमवार को तांत्रिक संतोष निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में संतोष ने हत्या की बात स्वीकारी है। कहा है कि तंत्र मंत्र में सिद्धि पाने के लिए उसने बच्चे की हत्या की थी। वह घर की छत पर जाकर 5 साल के बच्चे को खेत तक लाया और किसी को भनक तक नहीं लगी यह बात सबको खटक रही है। खुद पुलिस का भी कहना है इस पहलू की जांच अभी जारी है।
हत्या का आरोपी तांत्रिक संतोष निषाद व मृत मासूम का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
गन्ने के खेत में मिले हत्या कर फेंके गए शव की जांच के लिए कई टीमें लगाई गई है। गजेंद्र के हाथों को पीछे की ओर मोड़कर काले कपड़े से और पैर को कमर में पहनने वाले कर्धन से बांधा गया था।
गजेंद्र हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
काले कपड़े का इस्तेमाल होने की वजह से उसी दिन तंत्र मंत्र का संदेह हो गया था और फिर पुलिस ने घर के पास ही रहने वाले तांत्रिक को हिरासत में ले लिया था। उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को कई राज उगल दिए थे। पुलिस के मुताबिक उसने बता दिया था कि तंत्र मंत्र में सिद्धि पाने के लिए उसने बच्चे की बलि चढ़ा दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गजेंद्र हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
मां बोली, पुलिस सुरक्षा दे, मेरे बड़े बेटे को भी खतरा
इधर घटना के पर्दाफाश होने के बाद मां ने बातचीत में बताया कि इस तरह से मेरे बेटे की हत्या की गई है इससे बड़े बेटे को भी खतरा है। पुलिस सुरक्षा दे ताकि बच्चा सुरक्षित रह सके।
इधर घटना के पर्दाफाश होने के बाद मां ने बातचीत में बताया कि इस तरह से मेरे बेटे की हत्या की गई है इससे बड़े बेटे को भी खतरा है। पुलिस सुरक्षा दे ताकि बच्चा सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
गजेंद्र हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
घर से कैसे गया बच्चा नहीं बता पाई पुलिस
दबाव के बीच पिपराइच पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर तांत्रिक को जेल भेज दिया है। यह बात तो समझ में आई कि उसने तंत्र-मंत्र के चक्कर में ऐसा किया है। लेकिन यह तंत्र मंत्र क्यों किया गया? इसमें किसका फायदा था? इसकी क्या वजह हो सकती है? इन सवालों का जवाब अभी पुलिस को देना है। ऐसे में बड़े बच्चे की सुरक्षा बड़ा सवाल है। बहरहाल, पुलिस जांच को जारी रखने की बात कह रही है। संभव है इन सवालों के जवाब कुछ समय बाद मिल जाएं।