फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Innocent dies due to burn in shop at Gorakhpur

गोरखपुर में बड़ा हादसा: दुकान में लगी आग से झुलसकर मासूम की मौत, तीस लाख का सामान हुआ राख

Fri, 08 Apr 2022 10:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Apr 2022 10:57 AM IST
सार

सीएफओ डीके सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। झुलसने से एक बच्चे की मौत हुई है। आग कैसे लगी व कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Innocent dies due to burn in shop at Gorakhpur
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोला इलाके के मुख्य बाजार में एक इलेक्ट्रानिक की दुकान में शुक्रवार सुबह आग लगने से छह साल के मासूम बच्चे की झुलसने से मौत हो गई। दरसअल, मकान में ही दुकान होने की वजह से आग मकान में पहुंचने से हादसा हुआ है। पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा सामान जलकर राख हो गया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोला उपनगर के वार्ड संख्या 6 निवासी कमलेश कसौधन की मकान में ही इलेक्ट्रानिक व किराना की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे अचानक शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन


आग बगल के किराने सहित दो अन्य दुकानों तक पहुंच गई। दुकानें धू-धू कर जलने लगी। इस दौरान फ्रीज का कम्प्रेशर फट गया। कमलेश अपने घरवालों के साथ पीछे के रास्ते से बाहर निकल गया। लेकिन, अफरा-तफरी में वे लोग अपने बच्चे को अंदर ही भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आग से घर के किचन में रखा रसोई गैस सिलिंडर भी फट गया। किसी तरह फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने सुबह करीब 5 बजे आग पर काबू पाया। फायर विभाग के कर्मचारियों ने जबतक बच्चे को निकाला, वह झुलस चुका था। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमलेश के मुताबिक, आग से तीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


सीएफओ डीके सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। झुलसने से एक बच्चे की मौत हुई है। आग कैसे लगी व कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed