{"_id":"656edf8e266cec50e30a62f3","slug":"innocent-child-becoming-unconscious-remembering-mother-in-gorakhpur-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: मां को याद कर बेसुध हो जा रहा मासूम, सदमे में आ गया है 10 साल का सचिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: मां को याद कर बेसुध हो जा रहा मासूम, सदमे में आ गया है 10 साल का सचिन
Tue, 05 Dec 2023 02:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Dec 2023 02:00 PM IST
सार
10 साल के बेटे सचिन के साथ ही पहले वारदात की कोशिश की गई और फिर उसे बचाने के लिए आई मां कुसुम और बाबा रामजी पर हमलावर लाठियां बरसाने लगे। आरोपियों ने जिस तरह से हमला किया उससे उनका मकसद साफ था कि मौत के घाट ही उतारना है।
विज्ञापन
कुसुम की हत्या के आरोपी में पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के सिकरीगंज में पिटाई से लहूलुहान मां को देखकर 10 साल का बेटा चीख रहा था, वह बार-बार आरोपियों के सामने गुहार लगा रहा था कि उसकी मां को छोड़ दे, लेकिन किसी को तरस नहीं आया और न ही कोई बचाने के लिए आगे आया। एक रिश्तेदार के पहुंचने के बाद घायल अस्पताल पहुंचे और शायद इसी देरी की वजह से मां कुसुम की मौत हो गई। मां को याद कर वह बेसुध हो जा रहा है।
सोमवार को भी मां की चिता देखकर मासूम दहाड़े मारने लगा था। पिता किसी तरह से उसे संभाल रहे हैं तो रिश्तेदार उसे दूसरी बातों में उलझा कर शांत कराए, लेकिन वह सिर्फ मां को ही खोज कर बेसुध हो जा रहा था। उसकी हालत देखकर सबकी आंखें नम हो गईं थीं।
जानकारी के मुताबिक,10 साल के बेटे सचिन के साथ ही पहले वारदात की कोशिश की गई और फिर उसे बचाने के लिए आई मां कुसुम और बाबा रामजी पर हमलावर लाठियां बरसाने लगे। आरोपियों ने जिस तरह से हमला किया उससे उनका मकसद साफ था कि मौत के घाट ही उतारना है।
विज्ञापन
हद तो यह है कि मारपीट होता देख कोई बचाव के लिए आगे नहीं आया और न ही किसी ने पुलिस को सूचना दी। किसी तरह घायल राम जी ने ही अपने दामाद को घटना की जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मां की मौत से बेटा सदमे में है, उसे किसी तरह से उसकी बुआ संभाल रही हैं।