{"_id":"636ca09849390f13d60bbd06","slug":"injured-babbar-lion-still-has-trouble-walking","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: घायल बब्बर शेर को चलने में अब भी दिक्कत, बाएं पैर में हो गया था गहरा घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: घायल बब्बर शेर को चलने में अब भी दिक्कत, बाएं पैर में हो गया था गहरा घाव
Thu, 10 Nov 2022 12:26 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Nov 2022 12:26 PM IST
सार
चिड़ियाघर के चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि पटौदी का घाव भरना तो शुरू हो गया है, लेकिन अभी समय लगेगा। वह खड़े होने का प्रयास कर रहा है। लेकिन, थोड़ी देर बाद वापस बैठ जा रहा है। उम्र (18 वर्ष से अधिक) अधिक होने से भी उसके घाव को भरने में समय लगेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर में बब्बर शेर पटौदी। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिड़ियाघर में घायल पटौदी (बब्बर शेर) धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा है। लगभग एक सप्ताह बाद वह खड़ा तो हो जा रहा है, लेकिन अभी चल नहीं पा रहा है। बाड़े के क्राल में ही उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
31 अक्तूबर को पटौदी बाड़े के भीतर घायल हो गया था। बाड़े में घूमते वक्त उसके बाएं पैर में लगभग दो इंच गहरा घाव हो गया था। इसकी जानकारी प्रबंधन को दो दिन बाद हुई थी। पहले चर्चा थी कि उसके पैर में शीशे का टुकड़ा धंस गया होगा, लेकिन प्रबंधन ने दावा किया कि कभी-कभार पटौदी क्रॉल की जाली पर पंजा मार देता था। ऐसे में उसे लोहे की जाली से चोट लग गई थी।
विज्ञापन
चिड़ियाघर के चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि पटौदी का घाव भरना तो शुरू हो गया है, लेकिन अभी समय लगेगा। वह खड़े होने का प्रयास कर रहा है। लेकिन, थोड़ी देर बाद वापस बैठ जा रहा है। उम्र (18 वर्ष से अधिक) अधिक होने से भी उसके घाव को भरने में समय लगेगा।
विज्ञापन