{"_id":"61bc49c4810443293c48e2fd","slug":"initiative-to-connect-bhumihar-society-started-by-creating-swami-sahajanand-purvanchal-kalyan-manch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: नया मंच बनाकर शुरू हुई भूमिहार समाज को जोड़ने की पहल, हर महीने होती है नियमित बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: नया मंच बनाकर शुरू हुई भूमिहार समाज को जोड़ने की पहल, हर महीने होती है नियमित बैठक
Fri, 17 Dec 2021 02:01 PM IST
vivek shukla
राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:01 PM IST
सार
संगठन को शुरू करने में मुख्य भूमिका नगर निगम के पूर्व उप सभापति एवं सिविल लाइंस एक के पार्षद अजय राय, योगाचार्य प्रमोद राय, समाजसेवी डॉ प्रमोद कुमार राय एवं डॉ महेंद्र राय ने निभाई है।
विज्ञापन
बीते दिनों हुई स्वामी सहजानंद पूर्वांचल कल्याण मंच की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूमिहार समाज को एक दूसरे से जोड़ने की पहल एक बार फिर शुरू हुई है। इसके लिए स्वामी सहजानंद पूर्वांचल कल्याण मंच बनाया गया है। संगठन को विस्तार देने के लिए गोरखपुर शहर को छह मंडलों में बांटा गया है। एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर समाज के लोगों को जोड़ा जा रहा है। हालांकि संगठन में पदाधिकारियों का चुनाव अभी नहीं किया गया है। जल्द ही चुनाव संभव है।
जानकारी के मुताबिक संगठन को शुरू करने में मुख्य भूमिका नगर निगम के पूर्व उप सभापति एवं सिविल लाइंस एक के पार्षद अजय राय, योगाचार्य प्रमोद राय, समाजसेवी डॉ प्रमोद कुमार राय एवं डॉ महेंद्र राय ने निभाई है। इसके साथ ही समाज के कुछ प्रमुख लोगों को भी जोड़ा गया है। जो सक्रियता से समाज के लोगों के बीच जा रहे हैं।
पूर्व उप सभापति अजय राय इसके पहले युवा भूमिहार समाज के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि संगठन में समाज से करीब एक हजार लोग जुट चुके हैं। सभी को व्हाट्सएप से संदेश भेजा जा रहा है। अब योजना होली मिलन समारोह कराने की है। ताकि समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को एक जगह बुलाकर रूबरू कराया जा सके। इसके बाद सम्मान समारोह भी होगा, जिसमें मेधावी बच्चों के साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।