{"_id":"5e14b4528ebc3e87f0307c11","slug":"indira-vihar-to-hariom-tiraha-municipal-corporation-runs-garbage-throwing-is-forbidden-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा विहार से हरिओम तिराहा तक नगर निगम ने चलाया ‘कूड़ा फेंकना मना है’ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा विहार से हरिओम तिराहा तक नगर निगम ने चलाया ‘कूड़ा फेंकना मना है’ अभियान
Tue, 07 Jan 2020 10:12 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा मिलने पर कड़ी कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदारों और ठेली खोमचों वालों को सड़क पर कूड़ा फेंकना महंगा पड़ गया। नगर निगम ने ऐसे दुकानदारों से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला। साथ ही चेतावनी दी कि अगली बार कूड़ा मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
मंगलवार को नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद के नेतृत्व में नगर निगम की टीम इंदिरा बाल विहार से इंदिरा तिराहा एवं हरिओम तिराहा की और ‘कूड़ा फेंकना मना है’ अभियान चलाया गया। जिन ठेलों व दुकानदारों के सामने कूड़ा पड़ा मिला उनको गंदगी, कूड़ा न फेंकने की हिदायत दी गई तथा चालान भी काटे गए। इन सभी से करीब 20 हजार रुपये वसूले गया।
सुरेश चंद ने कहा कि चालान काटने का मकसद उन्हें परेशान करना नहीं है बल्कि उन्हें यह समझाना है कि अपने आसपास न तो गंदगी करे और न ही किसी को करने दें। आसपास साफ -सुथरा रहने से ग्राहकों को भी अच्छा लगेगा तथा बीमारियां भी नही फैलेंगी।
विज्ञापन
कहा कि प्रतिदिन शाम को एक निश्चित समय पर नगर निगम की गाड़ी चलाई जाएगी, जिसमें दुकानदार सीधे उसी में कूड़ा डाल सकते हैं। इस दौरान नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, वार्ड के पार्षद अजय राय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, सफाई निरीक्षक पीएन गुप्ता आदि उपस्थित थे।