फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Indian trucks driver trouble for Food and water due to Corona in indo Nepal Border

महराजगंज: लॉकडाउन में सीमा पर फंसे लोग, भोजन और पानी के लिए हो रहे परेशान

Fri, 27 Mar 2020 11:38 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 27 Mar 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
Indian trucks driver trouble for Food and water due to Corona in indo Nepal Border
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना के मद्देनजर भारत-नेपाल दोनों देशों में लॉकडाउन घोषित है। ऐसे में नेपाल निर्यात होने वाले सामानों को लेकर सोनौली बार्डर पर आए सैकड़ों भारतीय ट्रक व चालक फंस गए हैं। सबसे खराब हालत उन ट्रक चालकों की है जो कई ऐसे सामान लाद रखे हैं।  

विज्ञापन


भारतीय कस्टम से प्रवेश लेकर नेपाल में प्रवेश कर गए हैं। लेकिन सोनौली सीमा सटे नेपाल के भंसार कार्यालय से उन्हें अपने गंतव्य स्थानों तक ले जाने की अनुमति नहीं मिल रही है। दो दिन से उन ट्रकों के चालक परेशान हैं। क्योंकि उन्हें न तो भारत में आने दिया जा रहा है और न ही बेलहिया भंसार परिसर से बाहर निकलने दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ भारतीय मालवाहक ट्रकों के नेपाल जाने का सिलसिला लॉकडाउन के दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को करीब 140 ट्रक नेपाल गए व बृहस्पतिवार की शाम तक 120 ट्रकों को नेपाल प्रवेश की अनुमति मिल चुकी थी। लेकिन भैरहवा भंसार कार्यालय द्वारा ट्रकों को नेपाल में आगे जाने की अनुमति न मिलने से ट्रक चालक नेपाल जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलहिया भंसार कार्यालय के चीफ कमलनाथ भटराई का कहना है कि केवल पेट्रोलियम व आवश्यक सामग्रियों को नेपाल प्रवेश की अनुमति के आदेश आए  हैं। जो अन्य भारतीय ट्रक भंसार तक आ गए हैं। उन्हें उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed