फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Indian Railways decided to open a container rail terminal at Nautanwa Goods Shed in indo-nepal border

भारतीय सामानों को अब नेपाल तक पहुंचाना होगा आसान, रेलवे ने दिया ये खास तोहफा

Sun, 12 Jul 2020 06:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 12 Jul 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways decided to open a container rail terminal at Nautanwa Goods Shed in indo-nepal border
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने माल ढुलाई की प्रक्रिया को आसान करने के लिए पड़ोसी देश नेपाल के नौतनवा गुड्स शेड में कंटेनर रेल टर्मिनल खोलने का निर्णय लिया है। इसके तहत मालगाड़ियों के जरिये नेपाल और सीमाई क्षेत्रों में माल पहुंचाना आसान हो जाएगा

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नई व्यवस्था के तहत मालगाड़ी पर लोड कंटेनर हाइड्रोलिक क्रेन से सीधे ट्रक पर पहुंच जाएंगे। प्राथमिक चरण में टर्मिनल की सुविधा 17 दिसंबर 2020 तक मिलेगी। अनलोडिंग में अपेक्षाकृत बहुत कम समय लगेगा। मैनपॉवर की आवश्यकता भी कम हो जाएगी। माल समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाएगा।

विज्ञापन

महराजगंज व आसपास के इलाकों में खाद्यान्न सहित अन्य सामग्रियों की लोडिंग के लिए भी नौतनवां एक बेहतर विकल्प होगा। बता दें कि माल परिवहन की दृष्टि से नौतनवा गुड्स शेड रेलवे का महत्वपूर्ण सेंटर है। यहां हर महिने 15 रेक माल आता है जो सोनौली के रास्ते ट्रकों के जरिये नेपाल जाता है।

एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नौतनवां गुड्स शेड नेपाल सीमा से सटे होने के कारण बेहद महत्वपूर्ण है। यह सुविधा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने में मदद करेगी। व्यवसाय व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए माल ढुलाई में रेलवे की तरफ से कई तरह की रियायतें भी दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed