फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   India's Amrit Festival will run for one and a half months from today

आज से डेढ़ महीने चलेगा भारत का अमृत महोत्सव

Sat, 02 Oct 2021 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
India's Amrit Festival will run for one and a half months from today
आज से डेढ़ महीने चलेगा भारत का अमृत महोत्सव
विज्ञापन

गोरखपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगाठ के अवसर पर जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी के निर्देशन में दो अक्तूबर से 14 नवंबर तक भारत का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा।

इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठक जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बाल व महिला कल्याण अधिकारी सहित विश्वविद्यालय के प्रभारी अधिकारी, सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय के प्राचार्य व बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश ने विस्तार से बताया कि इस विशेष अभियान के तहत प्रत्येक नगर, कस्बे व गांव तक विधिक सेवा गतिविधियों के संबंध में व्यापक जागरूकता फैलाई जाएगी एवं विधिक सहायता योजनाओं से उनको अवगत कराया जाएगा। साथ ही साथ स्थल पर ही पात्र लाभार्थियों को कल्याणकारी शासकीय योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा और जन सामान्य को विधिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed