फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   India Nepal bus service start prepares by Transport Corporation

परिवहन निगम: भारत-नेपाल बस सेवा शुरू करने की तैयारी, जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव

Sat, 13 Nov 2021 11:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Nov 2021 11:23 AM IST
सार

नेपाल परिवहन के पदाधिकारियों के रुझान को देखते हुए परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र ने भी कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही बैठक कर बसों की संख्या व श्रेणी, किराया और मरम्मत आदि बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
India Nepal bus service start prepares by Transport Corporation
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिवहन निगम ने भारत-नेपाल सीमा खुलने के बाद बस सेवा की सौगात देने की तैयारी फिर से शुरू कर दी है। शासन की हरी झंडी मिलते ही गोरखपुर से काठमांडू के बीच एसी जनरथ बस का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


भारत-नेपाल बस सेवा शुरू करने के लिए नेपाल परिवहन के पदाधिकारी भी उत्सुक हैं। परिवहन निगम परिक्षेत्र के अधिकारियों से संपर्क भी साधने लगे हैं। प्राथमिक स्तर पर वार्ता भी शुरू हो गई है। नेपाल परिवहन के पदाधिकारियों के रुझान को देखते हुए परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र ने भी कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही बैठक कर बसों की संख्या व श्रेणी, किराया और मरम्मत आदि बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। सहमति बनने के बाद प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय लखनऊ और नेपाल परिवहन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों तरफ से अनुमति मिलते ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। दरअसल, पिछले साल लॉकडाउन में भारत-नेपाल सीमा बंद होते ही गोरखपुर-काठमांडू, वाराणसी-गोरखपुर-काठमांडू और दिल्ली-गोरखपुर-काठमांडू बस सेवा ठप हो गई। अब सीमा भी खुल गई है और स्थिति भी सामान्य हो गई है। ऐसे में बस सेवा शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बकाया कि भारत-नेपाल बस सेवा फिर से शुरू करने की तैयारी चल रही है। मुख्यालय के दिशा-निर्देश व नेपाल परिवहन की ओर से पहल के क्रम में आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed