फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Indi alliance and BJP are in a face to face fight in Gorakhpur Lok Sabha constituency

LS Election: गोरखपुर में भाजपा और इंडी गठबंधन, आमने-सामने की टक्कर; जानें सीट का चुनावी गणित

Sun, 02 Jun 2024 11:16 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 02 Jun 2024 11:16 AM IST
सार

गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के 417, ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 399, सहजनवा के 421, पिपराइच के 408 और कैंपियरगंज के 393 बूथों पर मतदान हुआ। इस लोकसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 13 फीसदी से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। वोट देने के मामले में महिलाएं पुरूषों से पीछे नहीं रहीं।

विज्ञापन
Indi alliance and BJP are in a face to face fight in Gorakhpur Lok Sabha constituency
भाजपा प्रत्याशी रवि किशन व इंडी गठबंधन काजल निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतिम चरण में शनिवार को गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले गए। इसके लिए मतदाता सुबह से ही बूथों पर कतार में लगे थे। इस लोकसभा क्षेत्र के गोरखपुर सदर, ग्रामीण और सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला को अच्छी बढ़त मिलती दिख रही है।
विज्ञापन


यहां मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल और इंडी गठबंधन से सपा उम्मीदवार काजल निषाद के बीच में दिखाई दिया। इस लोकसभा क्षेत्र के पिपराइच और कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी काजल निषाद को निषाद और अन्य वर्गों का भी ठीक-ठाक समर्थन दिख रहा है।
विज्ञापन


इन दो विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी में कड़ी टक्कर बताई जा रही है। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के 417, ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 399, सहजनवा के 421, पिपराइच के 408 और कैंपियरगंज के 393 बूथों पर मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लोकसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 13 फीसदी से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। वोट देने के मामले में महिलाएं पुरूषों से पीछे नहीं रहीं। हर जगह महिलाओं की कतार पुरुषों के बराबर नजर आई। पिपराइच कस्बे के बीआरसी स्थित एक बूथ को पिंक बूथ बनाया गया था, जहां महिलाओं की लंबी कतार लगी थी।

अमवा प्राथमिक विद्यालय में बने दोनाें बूथों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी कतार थी। यहां भी महिला वोटरों की लाइन पुरुषों के बराबर थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रभाव वाली इस लोकसभा सीट पर भाजपा और इंडी गठबंधन के बीच सीधी टक्कर दिख रही है।

भाजपा प्रत्याशी रविकिशन को परंपरागत सवर्ण मतों के अलावा निषाद और दलितों का भी करीब 40 फीसदी समर्थन मिला है। वहीं सपा उम्मीदवार काजल निषाद को भी सपा के परंपरागत वोटरों के अलावा पिपराइच, कैंपियरगंज और गोरखपुर ग्रामीण में निषाद वोटरों का अच्छा समर्थन मिला है।

दोपहर बाद शुरू हुआ मतदान
कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के थवई पार में चकबंदी नहीं होने से नाराज लोगों ने दोपहर तक मतदान का बहिष्कार किया, वहीं रावतगंज के लोगों ने गांव के सामने गोरखपुर-कैंपियरगंज मार्ग पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था।


प्रशासनिक अफसरों ने दोनों जगह पहुंचकर चुनाव बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर मतदान शुरू कराया। रावतगंज में लोगों को भरोसा दिलाने के लिए गांव के मुख्य मोड़ के सामने की सड़क पर बने डिवाइडर को भी जेसीबी से तोड़ा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed