फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Independent agency to investigate irregularities in teacher recruitment at St Andrews College

सेंट एंड्रयूज कॉलेज में शिक्षक भर्ती में अनियमितता की जांच करेगी स्वतंत्र एजेंसी, कुलसचिव ने जारी किया आदेश

Tue, 10 Nov 2020 02:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Nov 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Independent agency to investigate irregularities in teacher recruitment at St Andrews College
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
गोरखपुर में सेंट एंड्रयूज कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर शुरू की गई नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता की जांच अब विश्वविद्यालय प्रशासन किसी वाह्य स्वंत्रत एजेंसी कराएगा। कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

 
सेंट एंड्रयूज कॉलेज में नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय से वर्ष 2016-17 में एप्रूवल लिया गया था। नियमानुसार यह तीन वर्ष के लिए मान्य होती है। अब इसकी अवधि समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन


कॉलेज में जब नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई तो इसकी शिकायत नेशनल मानॉरिटी कमेटी ने कुलपति और क्षेत्रिय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ अश्विनी मिश्रा से किया गया। जिसे संज्ञान में लेकर तत्काल पर नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने का निर्देश विश्वविद्यालय की ओर से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक आंतरिक कमेटी बनाकर जांच शुरु करा दी। इस कमेटी ने जांच में पाया कि नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता हुई है। इस रिपोर्ट के आधार पर कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने स्वत्रंत एजेंसी से जांच कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed