{"_id":"64dbb6a5118156a0e40cfa86","slug":"independence-day-2023-mp-ravi-kishan-danced-with-childrencolor-of-patriotism-in-gorakhpur-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2023: गोरखपुर में छाया देश भक्ति का रंग, सांसद रवि किशन ने बच्चों संग किया डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day 2023: गोरखपुर में छाया देश भक्ति का रंग, सांसद रवि किशन ने बच्चों संग किया डांस
Tue, 15 Aug 2023 11:03 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 15 Aug 2023 11:03 PM IST
सार
गोरखपुर में 15 अगस्त के मौके पर तिरंगा रैली निकाली गई। सांसद रवि किशन कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं सर माउंट स्कूल की तिरंगा रैली में बच्चों के साथ डांस भी किया।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन ने बच्चों संग किया डांस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में 15 अगस्त के मौके पर देश भक्ति का रंग सिर चढ़कर बोला। शहर में पूरे दिन धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। तमाम सरकारी और प्राइवेट संस्थानों के झंडा फहराया गया। वहीं सांसद रवि किशन दिनभर शहर में छाए रहे। उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया।
विज्ञापन
वहीं सर माउंट स्कूल की तिरंगा रैली में बच्चों के साथ डांस भी किया। यह रैली सर माउंट इन्टरनेशनल स्कूल सिद्धार्थपुरम तारामंडल (सीनियर विंग) से निकल कर चम्पा देवी पार्क से नौकायन, बौद्ध संग्रहालय होते हुए फिर नक्षत्रशाला की तरफ वापस सर माउंट इन्टरनेशनल स्कूल आई। इस दौरान बच्चों ने तिरंगा रैली के दौरान बीच-बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन