फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Indane new gas connection will be found at home due to Corona effect

कोरोना इफेक्टः अब घर बैठे मिलेगा इंडेन का नया गैस कनेक्शन, नहीं लगाना पड़ेगा कार्यालय का चक्कर

Mon, 06 Jul 2020 07:33 PM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विवेक सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Jul 2020 07:33 PM IST
सार

  • इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए की अनूठी पहल
  • फार्म मंगाने के साथ भरे हुए आवेदन फार्म हॉकर के माध्यम भेजवा सकेंगे गैस एजेंसी

 

विज्ञापन
Indane new gas connection will be found at home due to Corona effect
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडेन गैस के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना संकट के बीच अब उन्हें गैस सिलिंडर के नए कनेक्शन के लिए गैस एजेंसी का चक्कर लगाने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए उन्हें घर बैठे ही नया गैस कनेक्शन देने की तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत गैस कनेक्शन के लिए उपभोक्ता अब सिलिंडर हॉकर से आवेदन फार्म की डिमांड कर सकेंगे। वहीं भरे हुए आवेदन फार्म हॉकर के माध्यम से गैस एजेंसी भेजवा सकेंगे। इंडियन ऑयल ने इसे लेकर जिले के 46 गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-  हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट, पहचान के लिए व्हाट्सएप पर भेजी गई फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पहल के तहत कनेक्शन की फीस उपभोक्ता ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद गैस कनेक्शन का कागज और गैस बुक हॉकर के माध्यम से उपभोक्ता के घर तक भेजी जाएगी। इसे लेकर गैस एजेंसी संचालकों ने हॉकरों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। साथ ही किसी भी उपभोक्ता को निराश न करने का भी निर्देश दिया है।

नए गैस कनेक्शन को जारी करने की प्रक्रिया एक दिन के अंदर पूरी होगी। इसके लिए इंडियन ऑयल ने एक खास सेकेंडरी डिस्ट्रीब्यूटर डीलर मैनेजमेंट सिस्टम (एसडीएमएस) सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसकी मदद से एक उपभोक्ता को सिलिंडर बुकिंग के कितने दिनों बाद मिला है, गैस एजेंसी के स्टॉक, कितना वितरण हुआ, इन सब बातों की निगरानी ऑनलाइन कंपनी की ओर से की जा सकती है। जिले में इंडेन के कुल 4 लाख 60 हजार पंजीकृत उपभोक्ता है।
 

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

आधार कार्ड की फोटो कॉपी, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, दो फोटो पासपोर्ट साइज।

नया कनेक्शन लें और इनाम ले जाएं
गोरखपुर जिले के सभी इंडेन गैस एजेंसियों पर नया कनेक्शन एवं डीबीसी कराए जाने पर लकी ड्रा कराया जाएगा। 19 जून से 30 सितंबर तक कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता लकी ड्रा में शामिल होंगे। जहां प्रथम पुरस्कार के रूप में मोटरसाइकिल, दूसरा पुरस्कार रेफ्रीजरेटर और तीसरा पुरस्कार एलईडी टीवी प्रदान की जाएगी।

इंडेन गैस चीफ एरिया मैनेजर मुनीष गुप्त ने कहा कि मार्केट की डिमांड के मुताबिक खुद को अपग्रेड करना वक्त की मांग है। इसलिए उपभोक्ताओं को घर बैठे गैस कनेक्शन देने के पहल की शुरूआत की गई है। उपभोक्ता को सहूलियत मिलेगी तो वो हमारी सेवाओं से हमेशा जुड़ा रहेगा। साथ ही अपने जानने वालों को भी जुड़ने की सलाह देगा। नई व्यवस्था की शुरूआत की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed