{"_id":"648beafad744464c770d131c","slug":"increased-patients-of-high-fever-with-heat-stroke-2023-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Heat: हीट स्ट्रोक के साथ तेज बुखार के बढ़े मरीज, अस्पतालों में लग रही लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Heat: हीट स्ट्रोक के साथ तेज बुखार के बढ़े मरीज, अस्पतालों में लग रही लंबी लाइन
Fri, 16 Jun 2023 10:24 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Jun 2023 10:24 AM IST
सार
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद उपाध्याय ने बताया कि गर्मी की वजह से बच्चे खाना बंद कर दे रहे हैं, इसकी वजह से उन्हें कमजोरी हो रही है। उस पर पानी की कमी से उन्हें और भी दिक्कतें आ रही है। ऐसे मरीज डायरिया और उल्टी के शिकार होकर इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर जिला अस्पताल में भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले तीन दिनों से चल रहे लू के थेपेड़ों ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। लू का असर ऐसा है कि लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। तेज बुखार, सिर में दर्द, उल्टी, कमजोरी वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर दिन ओपीडी में आने वाले 10 फीसदी मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि गर्मी की वजह से शरीर में सोडियम की कमी मरीजों को ज्यादा परेशान कर रही है। मरीजों के शरीर के अंदर पानी की कमी हो जा रही है, जो उन्हें शारीरिक रूप से कमजोर कर दे रहा है।
विज्ञापन
इस बात को मरीज समझ नहीं पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें अधिक से अधिक पानी पीना है। खाना कम कर देना है। ग्लूकोज अगर पीते हैं, तो शरीर को ज्यादा फायदा है। ओपीडी की हालत ऐसी है कि 90 फीसदी मरीज उल्टी, दस्त और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सुबह से ही चलने लगे लू के थपेड़े, अब तो घर से निकलना भी मुश्किल
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद उपाध्याय ने बताया कि गर्मी की वजह से बच्चे खाना बंद कर दे रहे हैं, इसकी वजह से उन्हें कमजोरी हो रही है। उस पर पानी की कमी से उन्हें और भी दिक्कतें आ रही है। ऐसे मरीज डायरिया और उल्टी के शिकार होकर इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी बच्चे की स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं हुई है।
लू से बचने का यह करें उपाय
पानी अधिक से अधिक पीएं। खाने की जगह तरल पेय का सेवन ज्यादा करें। फ्रूट जूस और ओआरएस का सेवन ज्यादा करें। फलों में खीरा, तरबूज और अनार का सेवन करें। गर्मी में ज्यादा समय तक रहने से बचें। धूप में निकलने से बचें। ठंडे तापमान में रहें। कॉटन के कपड़े पहनें।
लू से बचने का यह करें उपाय
पानी अधिक से अधिक पीएं। खाने की जगह तरल पेय का सेवन ज्यादा करें। फ्रूट जूस और ओआरएस का सेवन ज्यादा करें। फलों में खीरा, तरबूज और अनार का सेवन करें। गर्मी में ज्यादा समय तक रहने से बचें। धूप में निकलने से बचें। ठंडे तापमान में रहें। कॉटन के कपड़े पहनें।