{"_id":"6530e696cff801f5e4032967","slug":"income-tax-team-investigation-at-honey-jewelers-continues-for-third-day-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हनी ज्वेलर्स के यहां आयकर टीम की जांच तीसरे दिन जारी, आभूषणों की हो रही गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हनी ज्वेलर्स के यहां आयकर टीम की जांच तीसरे दिन जारी, आभूषणों की हो रही गणना
Thu, 19 Oct 2023 01:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:54 PM IST
सार
गोरखपुर में मंगलवार की सुबह चार टीमों ने छापा मारा था। आयकर की टीम को जांच के दौरान खरीद-फरोख्त में कई खामियां मिली है, जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
गोरखपुर में आयकर टीम का छापा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के हिंदी बाजार में सराफा कारोबारी सुमित कुमार उर्फ चंदू के प्रतिष्ठान हनी ज्वेलर्स पर आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को सोने-चांदी की खरीद के रिकॉर्ड खंगाले। बता दें कि लगातार तीसरे दिन छापा जारी है।
गुरुवार को आभूषणों की गणना कराकर गणनाकर को भेजा जा रहा है। आयकर टीम 40 लाख नकद, 18 किलो सोना व 80 किलो चांदी का रिकॉर्ड खंगाल रही है। फर्म के मालिक व मैनेजर से दोबारा पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि मंगलवार की सुबह चार टीमों ने छापा मारा था। आयकर की टीम को जांच के दौरान खरीद-फरोख्त में कई खामियां मिली है, जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि हिंदी बाजार के हरवंश राम कटरे में बने अंबे गहना बाजार में मंगलवार से ही आयकर के छापे पड़ रहे हैं। इससे लोगों में साफ खौफ नजर आया। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के बाद बुधवार को 70 प्रतिशत दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। गहना बाजार में लगभग सभी दुकानदार थोक का कारोबार करते हैं। जिस कटरे में हनी ज्वेलर्स की दुकान है, उस कटरे में लगभग छह दुकानें हैं, सभी बंद रहीं। इसके अलावा कटरे में अन्य दुकानों पर भी ताला लगा रहा।