{"_id":"6470f874b3165850b609f546","slug":"in-order-to-save-three-hundred-rupees-became-accused-of-assault-gorakhpur-news-c-7-gkp1039-182561-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन सौ रुपये बचाने में बन गए मारपीट के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन सौ रुपये बचाने में बन गए मारपीट के आरोपी
विज्ञापन
- चार सौ रुपये का चिट्टी चोखा खाया, दे रहे थे सौ रूपये, पांच नामजद समेत सात के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा (गोरखपुर)। तीन सौ रुपये बचाने में सात लोग मारपीट के आरोपी बन गए। पुलिस ने दुकानदार से मारपीट करने के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, सभी ने मिलकर चार सौ रुपये का चिट्टी चोखा खाया था, लेकिन दुकानदार को महज 100 रुपये ही दे रहे थे। विरोध करने पर मारपीट हुई थी। मंगलवार को हुई घटना में पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के वार्ड संख्या सात के निवासी आदित्य जायसवाल भोपा बाजार चौराहे पर लिट्टी चोखा बेचते हैं। मंगलवार को महादेवा निवासी सत्येन्द्र उर्फ छांगुर अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पर चार सौ का लिट्टी चोखा खाने के बाद मात्र एक सौ रुपये दे रहा था। दुकानदार ने पूरा पैसा मांगा, तो मनबढ़ों ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आदित्य जायसवाल की तहरीर पर सत्येंद्र उर्फ छांगुर, रामजतन, विनय यादव, रामजतन यादव, जितेंद यादव व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।