{"_id":"65b77733928a10e60f021da3","slug":"in-land-dispute-beaten-with-sticks-2-injured-case-registered-against-four-accused-2024-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीनी विवाद में लाठी डंडों से की पिटाई, दो घायल- चार आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीनी विवाद में लाठी डंडों से की पिटाई, दो घायल- चार आरोपियों पर केस दर्ज
Mon, 29 Jan 2024 04:29 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा (गोरखपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा (गोरखपुर)
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 29 Jan 2024 04:29 PM IST
सार
गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र क्षेत्र के अशरफपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसमें दो लोगों का सिर फट गया। पुलिस तहरीर के आधार पर चार आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र क्षेत्र के अशरफपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसमें दो लोगों का सिर फट गया। पुलिस तहरीर के आधार पर चार आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव के भगवान दास अपनी जमीन पर चहारदीवारी का काम करवा रहे थे कि पट्टीदार रामगति अपने बेटे दीपू, पत्नी सावन्ती, रिश्तेदार बलिराम व चार अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा और गाली देते हुए काम को रोकने लगा। पीड़ित जब विरोध करने लगा तो मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
शोर सुनकर पीड़ित की पत्नी उर्मिला अपने बेटे-बेटी धीरज, प्रेम और मोहनी के साथ बीच बचाव करने पहुंची तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। जिसमें भगवान दास का सिर फट गया और बाया हाथ टूट गया। पत्नी उर्मिला और बच्चों को भी चोटें आई हैं। शनिवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन