{"_id":"65d3556975153378e002cc26","slug":"in-gorakhpur-land-mafia-ishwar-property-worth-3-carore-this-much-seized-2024-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भू-माफिया ईश्वरचंद ने दूसरे जमीनों पर फर्जी बैनामे से कर लिया था कब्जा, इतने की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भू-माफिया ईश्वरचंद ने दूसरे जमीनों पर फर्जी बैनामे से कर लिया था कब्जा, इतने की संपत्ति जब्त
Mon, 19 Feb 2024 06:51 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 19 Feb 2024 06:51 PM IST
सार
गोरखपुर पुलिस ने एक बार फिर से भू माफियाओं पर कार्रवाई शुरू की है। चौरी चौरा के भू-माफिया ईश्वरचंद जायसवाल की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति सीज कर दी है।
विज्ञापन
कुर्की करने पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शत्रुधनपुर फुटहवा निवासी भू-माफिया ईश्वर चंद उर्फ पिंटू जायसवाल की तीन करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति को सोमवार को जब्त कर लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में तहसीलदार ने सील करने की कार्रवाई पूरी की। आरोपी ईश्वर ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके कई लोगों को दूसरे की जमीन बैनामा करके रुपये हड़प लिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त करने की रिपोर्ट पर डीएम की अनुमति के बाद कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ईश्वरचंद जायसवाल पर छह मुकदमे दर्ज है। अभी 11 जनवरी को जयप्रकाश दुबे ने आरोपी पर फर्जी कागजात तैयार कर जमीन बेचने और रुपये हड़पने लेने का केस दर्ज कराया था। इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आए थे, जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर के लिए पुलिस को रिपोर्ट भेजी थी।
डीएम के अनुमोदन के बाद पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद ही पुलिस ने राजस्व विभाग की मदद से जालसाज ईश्वरचंद की जमीन और संपत्ति का ब्योरा जुटाया और फिर इसे कुर्क करने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई थी। अब डीएम की अनुमति मिलने के बाद सोमवार को तहसीलदार ने पुलिस की मौजूदगी में संपत्ति को कुर्क कर दिया। इस दौरान तहसीलदार विकास कुमार,चौरीचौरा सीओ नितिन तनेजा, थानेदार आशीष सिंह व पुलिस वाले मौजूद रहे।
विज्ञापन
दूसरे से ठगी पर सोचा नहीं, अपनी बारी पर गिड़गिड़ाने लगे
दूसरे से जमीन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करते समय ईश्वरचंद ने एक बार भी नहीं सोचा। न ही उसे पिता ही समझा पाए। सोमवार को पुलिस के साथ प्रशासनिक अफसर जब जमीन और मकान को कुर्क करने के लिए पहुंचे तो पिता राजाराम जायसवाल गिड़गिड़ाने लगे। पिता ने बताया कि दुकान की जो जमीन है, वह पुश्तैनी है। उनका कहना है कि पुलिस अन्याय कर रही है, लेकिन बेटे की करतूत के सवाल पर खामोश हो गए।