{"_id":"65bbefc0853808dff903e92b","slug":"in-gorakhpur-bulldozer-runs-on-shastri-chowk-townhall-corridor-vacant-but-golghar-still-remains-2024-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शास्त्री चौक पर चला बुलडोजर, खाली हुआ टाउनहाल गलियारा, लेकिन गोलघर अभी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शास्त्री चौक पर चला बुलडोजर, खाली हुआ टाउनहाल गलियारा, लेकिन गोलघर अभी बाकी
Fri, 02 Feb 2024 12:54 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: रोहित सिंह
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:54 AM IST
सार
गोरखपुर के व्यस्ततम बाजारों में से एक टाउनहॉल से शास्त्री चौक तक बृहस्पतिवार को नगर निगम का बुलडोजर चला। टाउनहाल के पास बुलडोजर देख दुकानदार सकते में आ गए। देखते ही देखते दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियां हटा ली गईं। टीम ने दुकानों के सामने रखे सामान और सड़क पर निकले शेड भी हटवा दिए।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाने के दौरान दुकानदारों को समझाती कर अधिकारी अनुष्का सिंह और प्रवर्तन दल के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के बाजार की गलियारों से कब्जा हटाने के लिए बृहस्पतिवार को टाउनहॉल से शास्त्री चौक तक नगर निगम का बुलडोजर चला। टाउनहाल के पास बुलडोजर देख दुकानदार सकते में आ गए। देखते ही देखते दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियां हटा ली गईं। टीम ने दुकानों के सामने रखे सामान और सड़क पर निकले शेड भी हटवा दिए। होर्डिंग तोड़ दिए गए और ठेलों को भी जब्त किया गया। गलियारा खाली कराते समय कुछ दुकानदारों से टीम की नोकझोंक भी हुई, लेकिन सख्ती के साथ गलियारा खाला कराया गया। हालांकि, गोलघर के गलियारे में अब भी अतिक्रमण बना हुआ है।
विज्ञापन
अमर उजाला के अतिक्रमण विरोधी अभियान पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर तेज है। अतिक्रमण हटाने का अभियान बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे शुरू हुआ। सबसे पहले टीम टाउनहाल पहुंची। गांधी प्रतिमा के आगे नगर निगम की दुकानों के सामने जहां भी अतिक्रमण था, उसे बुलडोजर से तोड़ दिया गया। कुछ लोग गलियारे में सामान रखे थे और कई दुकानों के सामने गाड़ी खड़ी कब्जा किया गया था। सभी से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना था कि उन्होंने गलियारे में कब्जा नहीं किया, वे समय से इसका किराया देते हैं। वहीं, निगम के अधिकारियों का कहना था कि वे अपना बकाया किराया जल्द जमा कर दें और गलियारे में अतिक्रमण न करें। कर अधिकारी अनुष्का सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में किराया न जमा करने वाले दुकानदारों से 45 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
शास्त्री चौक के पास से हटवाया अवैध कब्जा
अपराह्न 3:30 बजे के निगम का बुलडोजर शास्त्री चौक के पास पहुंचा। शास्त्री चौके से कचहरी चौराहे की तरफ मॉडल शॉप के पास कुछ ठेले सड़क के किनारे लगे थे। अधिकारियों ने इसे उठवाकर ट्रॉली पर रखवा दिया। इसके बाद कचहरी चौके से टाउनहॉल की तरफ कुछ दुकानों के होर्डिंग बाहर तक निकले हुए थे, जिन्हें बुलडोजर से तोड़ दिया गया।
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ निगम का अभियान जारी है। सड़क पर या दुकानों के सामने गलियारा में जो भी अतिक्रमण करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को किराया बकाएदार और अतिक्रमण करने वालों से 45 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।