फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a sub-inspector took Rs 50 lakh from a businessman, case registered, arrested

Gorakhpur News: व्यापारी को पहले काउंटर की धमकी दी, 50 लाख रुपये रखवाए- केस दर्ज, दरोगा गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 07:45 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 09 Apr 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, a sub-inspector took Rs 50 lakh from a businessman, case registered, arrested
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कारोबारी को काउंटर करने की धमकी देकर बेनीगंज चौकी इंचार्ज आलोक सिंह ने 50 लाख रुपए हड़प लिए। व्यापारी की शिकायत पर कोतवाली थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर दरोगा और उसके साथी को गिरफ्तार कर उनके पास से 44 लाख रुपये बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, इस घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। बाकी छह लाख रुपये उनके पास हैं। उधर, यह पैसा किसी तरह का है इसकी भी जांच शुरू हो गई है। व्यापारी ने इसे अपना पैसा बताया है हालांकि पुलिस के पास हवाला का पैसा होने की शिकायत है।
विज्ञापन


वादी नवीन श्रीवास्तव ने अफसरों को बताया कि चेकिंग के दौरान बेनीगंज चौकी इंचार्ज आलोक सिंह ने उसका 50 लाख रुपये हड़प लिया है। मामला एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के संज्ञान में आया तो उन्होंने बेनीगंज चौकी प्रभारी आलोक सिंह को सस्पेंड कर दिया और एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई को पूरे मामले की जांच सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसी फुटेज सहित अन्य माध्यमों से की गई जांच के दौरान मामला सही पाया गया। पुलिस ने चौकी इंचार्ज और उसके साथी राजेन्द्र नगर निवासी प्रिंस श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर उनके पास से 44 लाख रुपये बरामद कर लिया। नवीन श्रीवास्तव की तहरीर पर कोतवाली थाने में चौकी इंचार्ज आलोक सिंह और उसके साथी प्रिंस श्रीवास्तव तथा 3 अज्ञात के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं में केस कर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

दरोगा ने दो साल में ही वर्दी पर लगा दिया दाग
आरोपी चौकी इंचार्ज आलोक सिंह वर्ष 2021 बैच का दरोगा है। वर्ष 2022 में ट्रेनिंग के बाद उसे तैनाती मिली थी। लेकिन, सिर्फ दो साल की नौकरी में ही उसने रुपयों के लालच में अपनी वर्दी पर दाग लगा दिया। वह मूल रुप से बलिया जिले का रहने वाला है। गोरखपुर में नियुक्ति के बाद बेनीगंज चौकी इंचार्ज के रूप में उसकी दूसरी तैनाती थी। इससे पहले वो चौरीचौरा के तरकुलहा चौकी पर तैनात था। अभी कुछ महीनों पहले ही उसे शहर के बेनीगंज चौकी की कमान मिली थी।

कैंट थाना क्षेत्र में भी पकड़ा गया 4.50 लाख रुपया
चुनाव को लेकर पांच अप्रैल को भी औचक चेकिंग में कैंट थाना क्षेत्र में भी एक व्यापारी के पास 4.50 लाख रुपया उड़न दस्ते के अधिकारियों ने पकड़ा था। जिसे जब्त कर उसकी जांच की गई थी। जांच में व्यापारी ने रुपया का हिसाब दे दिया था।


एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि चेकिंग के दौरान 50 लाख रुपये हड़पने में शिकायतकर्ता के सामने आने के बाद जांच कराई गई। चौकी इंचार्ज बेनीगंज आलोक सिंह तथा उसके साथी के पास से 44 लाख रुपए बरामद हुए। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर आलोक सिंह और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed