{"_id":"66792aa2bdedaa0070051a2d","slug":"in-gorakhpur-a-shootout-broke-out-between-two-parties-over-an-old-rivalry-two-were-seriously-injured-2024-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, पिता- पुत्र को मारी गोली; दोनों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, पिता- पुत्र को मारी गोली; दोनों की हालत गंभीर
Mon, 24 Jun 2024 01:47 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चिल्लूपार
संवाद न्यूज एजेंसी, चिल्लूपार
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
घायल पिता और पुत्र( फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत समयथान पड़ौली के भटपुरवा मधुपुर टोला में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने असलहे से दुसरे पक्ष के पिता- पुत्र को गोली मार दी। दोनो को गंभीर हालत में सीएचसी बड़हलगंज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुत्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।
गांव के मुन्नालाल यादव व कमलेश यादव सगे पटीदार हैं। दोनों के बीच जमीन का काफी दिनों से विवाद चलता है। सोमवार को मुन्नालाल अपने लड़के आदित्य यादव के साथ घर के पास प्लास्टिक लगा रहे थे। इसी बीच विपक्षी कमलेश अपने छत से ईंट पत्थर चलाने लगा।
मना करने पर छत से नीचे उतरकर असलहे से मुन्नालाल व आदित्य के ऊपर गोली चला चलाकर फरार हो गया। मुन्नालाल के कंधे में व आदित्य के सीने में दाहिनी तरफ गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं पड़ी है।