फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a shootout broke out between two parties over an old rivalry; two were seriously injured

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, पिता- पुत्र को मारी गोली; दोनों की हालत गंभीर

Mon, 24 Jun 2024 01:47 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चिल्लूपार
संवाद न्यूज एजेंसी, चिल्लूपार Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, a shootout broke out between two parties over an old rivalry; two were seriously injured
घायल पिता और पुत्र( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत समयथान पड़ौली के भटपुरवा मधुपुर टोला में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने असलहे से दुसरे पक्ष के पिता- पुत्र को गोली मार दी। दोनो को गंभीर हालत में सीएचसी बड़हलगंज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुत्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


गांव के मुन्नालाल यादव व कमलेश यादव सगे पटीदार हैं। दोनों के बीच जमीन का काफी दिनों से विवाद चलता है। सोमवार को मुन्नालाल अपने लड़के आदित्य यादव के साथ घर के पास प्लास्टिक लगा रहे थे। इसी बीच विपक्षी कमलेश अपने छत से ईंट पत्थर चलाने लगा।
विज्ञापन


मना करने पर छत से नीचे उतरकर असलहे से मुन्नालाल व आदित्य के ऊपर गोली चला चलाकर फरार हो गया। मुन्नालाल के कंधे में व आदित्य के सीने में दाहिनी तरफ गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed