{"_id":"670a0f342a0aba377a080288","slug":"in-gorakhpur-a-man-threatens-a-young-girl-threatens-to-throw-acid-2024-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 'मेरी नहीं हुई तो किसी और का भी नहीं होने दूंगा'...तेजाब फेंकने की देता है धमकी-केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 'मेरी नहीं हुई तो किसी और का भी नहीं होने दूंगा'...तेजाब फेंकने की देता है धमकी-केस दर्ज
Sat, 12 Oct 2024 11:25 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:25 AM IST
सार
युवती ने शाहपुर थाने में पादरी बाजार के सुंदर नगर काॅलोनी विशाल सिंह पर केस दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।शाहपुर इलाके की युवती ने तहरीर देकर बताया कि विशाल से फरवरी 2025 में शादी होनी थी। अब शादी टूट चुकी है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहपुर में एक युवक शादी टूटने के बाद युवती को आते जाते देखकर छेड़खानी करता है। युवती को धमकी देकर बोलता है कि तुम्हारे हाथ पैर तोड़कर शादी करूंगा। किसी और से भी शादी नहीं होने दूंगा।
विज्ञापन
परेशान होकर युवती ने शाहपुर थाने में पादरी बाजार के सुंदर नगर काॅलोनी विशाल सिंह पर केस दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।शाहपुर इलाके की युवती ने तहरीर देकर बताया कि विशाल से फरवरी 2025 में शादी होनी थी।
विज्ञापन
अब शादी टूट चुकी है। इसके बाद भी विशाल आए दिन पीछा करता है। कहता है कि मुझसे शादी नहीं करोगी तो कहीं और भी नहीं होने दूंगा। एक दिन मेरे रूम तक आकर पत्थर फेंकने लगा। आठ अक्तूबर को ऑटो में जाते समय वह भी चढ़ गया और मुझे मारने पीटने लगा।
विज्ञापन
धमकी दी कि तुम्हारे चेहरे के ऊपर तेजाब फेंक दूंगा और वीडियो वायरल कर दूंगा। नौ अक्तूबर को रात में मैंने 1090 पर फोन कर शिकायत की थी।