{"_id":"67bb0df98087288bbb01bfe4","slug":"in-gorakhpur-a-car-taken-on-loan-from-a-bank-was-fraudulently-sold-to-a-buyer-case-registered-on-complaint-2025-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी: बैंक से पहले लोन लिया- कार खरीदी, फिर धोखे से बेच दी; जानिए कैसे की लाखों रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी: बैंक से पहले लोन लिया- कार खरीदी, फिर धोखे से बेच दी; जानिए कैसे की लाखों रुपये की ठगी
Sun, 23 Feb 2025 05:31 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 23 Feb 2025 05:31 PM IST
सार
खलीलाबाद, भिटवा निवासी मोहम्मद हनीफ ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी 2024 को कार जोन नकहां स्पोर्ट्स काॅलेज चौराहे से पहले शाहपुर के मालिक आनंद पांडेय से कार खरीदी थी, जिसकी कुल कीमत पांच लाख 65 हजार रुपये तय हुई थी।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कार जोन नाम की संस्था के संचालक ने पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखे से लोन वाली कार बेच दी। बेचते समय 15 दिन में गाड़ी ट्रांसफर होने की बात कही, लेकिन बाद में पता चला कि गाड़ी का लोन ही नहीं जमा है। तब पीड़ित कार लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद बेचने वाले कार जोन बाजार के मालिक आनंद पांडेय व कार के मालिक किरनकांत दुबे ने जान से मारने की धमकी दी। एडीजी के आदेश पर कैंट थाने में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद, भिटवा निवासी मोहम्मद हनीफ ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी 2024 को कार जोन नकहां स्पोर्ट्स काॅलेज चौराहे से पहले शाहपुर के मालिक आनंद पांडेय से कार खरीदी थी, जिसकी कुल कीमत पांच लाख 65 हजार रुपये तय हुई थी।
विज्ञापन
इसमें पांच लाख 18 हजार रुपये दे दिए और शेष रकम 15 दिन में गाड़ी ट्रांसफर कर देने के बाद देने की बात तय हुई थी।
गाड़ी लेने के बाद पता चला कि उसपर अभी लोन है। इसके बाद पीड़ित ने अपने दिए रुपये वापस मांगे तो आरोप है कि गाड़ी के मालिक किरनकांत दुबे व गाड़ी के विक्रेता कार जोन के मालिक आनंद पांडेय ने अपने कर्मचारियों संग मिलकर धमकी देना शुरू कर दिया।