{"_id":"6834236fdb178ab49f04b14b","slug":"in-gorakhpur-11-year-old-dies-after-hockey-ball-hits-stomach-in-gorakhpur-body-was-placed-on-road-and-blocked-2025-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हॉकी खेलते समय लगी थी पेट में चोट, बुझ गया घर का चिराग- शव सड़क पर रखकर चक्का जाम; की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हॉकी खेलते समय लगी थी पेट में चोट, बुझ गया घर का चिराग- शव सड़क पर रखकर चक्का जाम; की ये मांग
Mon, 26 May 2025 01:46 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 26 May 2025 01:46 PM IST
सार
कुंती देवी की तहरीर पर कुसुली के रहने वाले एक बालक और उसके पिता कमलेश निषाद पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनों को हिरासत में भी ले लिया गया है।
विज्ञापन
चक्का जाम किए ग्रामीणों से बातचीत करते अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
इलाके के इब्राहिमपुर गांव के कुसुली टोला स्थित बाग में शनिवार को हॉकी खेलने के दौरान पेट में गेंद लगने से अविनाश निषाद (11) की मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर शाम पांच बजे परिवार वालों के साथ ही नाराज ग्रामीणों ने कुसुली गांव के पास भौवापार-इब्राहिमपुर संपर्क मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर प्रशासन की टीम के साथ ही चौरीचौरा पुलिस पहुंच गई। समझाने के बाद भी ग्रामीण तीन घंटे तक सड़क पर ही जमे रहे। रात आठ बजे नायब तहसीलदार के आश्वासन मिलने पर लौट गए।नायब तहसीलदार विजय कुमार यादव को मृतक की मां कुंती देवी ने मांग पत्र सौंपा। उसमें लिखा था कि 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ ही आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज हो। तहसीलदार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के मुताबिक, कुंती देवी की तहरीर पर कुसुली के रहने वाले एक बालक और उसके पिता कमलेश निषाद पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनों को हिरासत में भी ले लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, अविनाश निषाद शनिवार को कुसुली गांव के एक बगीचे में बच्चों के साथ हॉकी खेल रहा था। इस दौरान तेज गति से गेंद अविनाश के पेट में लगी, जिससे वह अचेत होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने मां कुंती देवी को सूचित कर बालक को इलाज के लिए एम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अविनाश की मां कुंती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पुत्र क्रिकेट खेलने के लिए कुसुली गांव के एक बगीचे में गया था, जहां विपक्षी टीम का किशोर बैट से मेरे बेटे के सीने पर मार दिया।
अविनाश की मां कुंती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पुत्र क्रिकेट खेलने के लिए कुसुली गांव के एक बगीचे में गया था, जहां विपक्षी टीम का किशोर बैट से मेरे बेटे के सीने पर मार दिया।