{"_id":"5ec6b7598ebc3e902d0a9870","slug":"in-fighting-1-died-2-injured-gorakhpur-news-gkp3520234170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में मारपीट, एक की मौत-दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में मारपीट, एक की मौत-दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते के विवाद में मारपीट, एक की मौत-दो घायल
रुद्रपुर। रास्ते की पैमाइश कराने को लेकर सरहस समदा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। एक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।
गांव के रामखेलावन निषाद और रमेश के परिवार के बीच रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी शुक्रवार को तहसील प्रशासन की ओर से पैमाइश होनी थी। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने बृहस्पतिवार की शाम रामखेलावन के परिवार पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। वह पैमाइश को लेकर नाराज थे। घटना में रामखेलावन (42) के सिर में गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल जाते समय उनकी मौत हो गई। उनके साथ के सुशील निषाद एवं रामप्रवेश निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार मौर्य ने कहा कि पुलिस छानबीन में जुटी है। हालांकि अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।