{"_id":"5f963e0d76334a1e9c7f4903","slug":"important-information-traffic-diversion-on-roads-in-gorakhpur-today-and-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में संभल कर चलिए, आज और कल इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में संभल कर चलिए, आज और कल इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
Mon, 26 Oct 2020 08:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Oct 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा मूर्तियों के विसर्जन के चलते आज और कल महानगर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान कई रास्तों पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
इन रास्तों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा
विज्ञापन
इन रास्तों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा
- नौसड़ चौराहा से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा की तरफ
- दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, टीपी नगर, राप्ती नदी पुल पर
- घोष कंपनी से नखास और घोष कंपनी से रेती चौक की ओर
- अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर की ओर
- नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर रोड पर
- हुमायूंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की ओर
- अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की ओर
- विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की ओर
- खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की ओर
- घसीकटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर रोड पर
- लालडिग्गी से गीता प्रेस रोड, रेती चौक की ओर
- फलमंडी चौराहा से राजघाट की ओर
- जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की ओर
- मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ की ओर
इन रास्तों से ओर गुजरेंगे वाहन
- बड़हलगंज से गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहन बाघागाड़ा फोरलेन से रामनगर करजहां की ओर मोड़ दिए जाएंगे।
- लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को अमर उजाला तिराहा से देवरिया बाईपास, रामनगर करजहां होते हुए भेजा जाएगा।
- सोनौली की ओर जाने वाले वाहन छात्रसंघ चौराहा से मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चार फाटक से कौवाबाग, पादरी बाजार, खजांची चौराहा होते हुए बरगदवां फिर सोनौली जाएंगे।
- फरेंदा पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन नहीं आएंगे। ये बरगदवां तिराहे से फर्टिलाइजर, झुुगिया होते हुए खजांची चौराहा, फातिमा, पादरीबाजार होते हुए मोहद्दीपुर निकलेंगे।