फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Important contribution of science in the development of the country: Additional Secretary

देश के विकास में विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान : अपर सचिव

Sat, 07 Oct 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 07 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Important contribution of science in the development of the country: Additional Secretary
सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राष्ट्र की प्रगति का आधार विज्ञान और प्रौद्योगिकी है। विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों के मन में जिज्ञासा उत्पन्न करता है। देश के विकास में विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान है। विज्ञान की विरासत संभालने की जिम्मेदारी नौनिहालों के कंधों पर है।
यह बातें यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव विनोद कृष्ण ने कही। वह शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर उत्तरी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उप शिक्षा निदेशक मंसाराम पटेल ने कहा कि वैज्ञानिक सोच को मूर्त रूप देने के लिए गुरुजनों का मार्गदर्शन और जीवन में कठोर अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए डीआइओएस डाॅ. अमरकांत सिंह ने कहा कि जीवन में जीतना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि संघर्ष जारी रखना जरूरी है। अतिथियों का स्वागत डाॅ. महेंद्र अग्रवाल ने किया। संचालन प्रधानाचार्य विष्णु प्रताप सिंह व आभार ज्ञापन शिवजी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बोध चंद्र वर्मा, विजय कुमार, दीप नारायण यादव, विपिन बिहारी सिंह, अरविंद कुमार राय, प्रदीप पाठक आदि मौजूद रहे।

-----------

पेरिस्कोप को प्रथम पुरस्कार
विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल के सदस्य डाॅ. अरुण कुमार सिंह व डाॅ. ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने श्रेष्ठ मॉडलों को चुना। इसमें प्रथम स्थान पर कक्षा 10 के छात्र का माॅडल पेरिस्कोप रहा। जबकि दूसरे स्थान पर कक्षा नौ के छात्र का माॅडल आरसी कार और तीसरे स्थान पर कक्षा 11 के छात्र का मॉडल होम ऑटोमेशन सिस्टम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed