फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IMA raised demand to run regular OPD

नियमित ओपीडी चलाने की मांग आईएमए ने उठाई 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
IMA raised demand to run regular OPD
नियमित ओपीडी चलाने की मांग आईएमए ने उठाई  सांसद के समक्ष रखा गया मुद्दा इमरजेंसी ओपीडी में आने लगे है रुटीन ओपीडी के मरीज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशसन)  ने निजी अस्पतालों में ओपीडी चलाने का मांग उठाई है। सांसद रवि किशन के समक्ष यह मुद्दा रखा भी गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की जाएगी। आईएमए का कहना है कि रुटीन ओपीडी न चलने से लॉकडाउन में गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज परेशान हो रहे हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि इमरजेंसी ओपीडी में मरीजों का आना शुरू हो गया है।  शहर में प्रतिदिन पांच से छह हजार मरीज ओपीडी में निजी अस्पतालों में देखे जाते हैं। इसके अलावा एम्स में यह संख्या 1200, मेडिकल कालेज में 3000  और जिला अस्पताल में करीब दो हजार, महिला अस्पताल में 500 के आसपास मरीज ओपीडी में प्रतिदिन दिखाने आते हैं। पिछले 45 दिनों से सभी जगहों पर ओपीडी की सेवांए बंद है। इनमें अधिकांश मरीज ऐसे है, जिन्हें नियमित जांच की आवश्यकता है, जिन्हे लंबे समय तक टालना खतरे से खाली नहीं है। अगर यह मरीज इमरजेंसी सेवा में आते है तो खतरा ज्यादा है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ एससी कौशिक ने बताया कि टीबी, रक्त चाप, मधुमेह, कैंसर, गुर्दे, हृदयाघात, मानसिक रोगी, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया, अस्थमा, बाल रोगी, पथरी, आदि कई तरह की बिमारियां हैं, जिन्हें नियमित उपचार एवं निदान की आवश्यकता होती है। ऐसे में निजी अस्पतालों में ओपीडी शुरू करनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो मामला गंभीर हो जाएगा। बताया कि इसे लेकर सांसद से वार्ता भी हुई है। कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंट का पालन, सैनिटाइज की व्यवस्था निजी अस्पताल खुद कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed