{"_id":"61882fa688393451b61ed45a","slug":"ima-elections-will-now-be-held-on-november-21-instead-of-14-gorakhpur-city-news-gkp415566131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए का चुनाव अब 14 की जगह 21 नवंबर को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए का चुनाव अब 14 की जगह 21 नवंबर को होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमए का चुनाव अब 14 की जगह 21 नवंबर को होगा
गोरखपुर। जिले में डॉक्टरों के सबसे बड़े संगठन आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) की कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। 14 नवंबर को होने वाला चुनाव अब 21 नवंबर को होगा। इसकी वजह यह है 13 और 14 नवंबर को मिड टर्म इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन शहर में होना है। इसमें शहर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ समेत बाल रोग विशेषज्ञ और एनेस्थीसिया के डॉक्टर शामिल होंगे। हालांकि पर्चा दाखिल करने की तिथि में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए अब तक केवल शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शिवशंकर शाही ने पर्चा दाखिल किया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ. गगन गुप्ता, अंश आर्थोपेडिक सेंटर के निदेशक डॉ. अमित मिश्रा, संयुक्त सचिव के लिए संगम हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. वाई सिंह और त्रिमूर्ति हॉस्पिटल के डॉ. संजीव सिंह ने पर्चा दाखिल किया है। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ बांबे हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अजय शुक्ला ने पर्चा भरा है। मीडिया प्रभारी के लिए डॉ. इमरान अख्तर ने पर्चा दाखिल किया है। आईएमए के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि 14 नवंबर को आईएमए की नई कार्यकारिणी का गठन होना था, जो अब 21 नवंबर को होगा। संगठन में सचिव पद को छोड़कर 130 पदों के लिए चुनाव का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
इसके लिए पूर्व अध्यक्ष डॉ. एपी गुप्ता व डॉ. स्मिता जायसवाल को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। चुनाव में आईएमए के साथ ही वुमेन डॉक्टर विंग (डब्लूडीडब्लू) और मंदबुद्धि बाल संस्थान के पदाधिकारियों का चयन होगा। साथ ही एग्जीक्यूटिव कमेटी के भी 90 पदों पर चयन होना है। एग्जीक्यूटिव कमेटी के लिए भी करीब 50 डॉक्टरों का चयन हो चुका है। वहीं, महिला विंग की अध्यक्ष के रूप में वर्तमान अध्यक्ष डॉ. दीप्ति चतुर्वेदी और वर्तमान सचिव डॉ. बबिता शुक्ला का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि इन्हें इस साल भी निर्विरोध चुने जाने की तैयारी है।