{"_id":"6757dc77b4cc5a35eb0ffafd","slug":"ima-elections-in-gorakhpur-will-be-held-on-25th-december-papers-will-be-received-from-15th-2024-12-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएमए चुनाव : गोरखपुर में 15 दिसंबर से होगा पर्चा दाखिला, 25 को मतदान- इस बार प्रेसीडेंट इलेक्ट भी चुने जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए चुनाव : गोरखपुर में 15 दिसंबर से होगा पर्चा दाखिला, 25 को मतदान- इस बार प्रेसीडेंट इलेक्ट भी चुने जाएंगे
Tue, 10 Dec 2024 11:45 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:45 AM IST
सार
आईएमए में इस बार प्रेसीडेंट इलेक्ट (आगामी वर्ष 2026 के अध्यक्ष) का चुनाव भी होगा। इसके साथ ही अध्यक्ष पद का भी चुनाव होगा, लेकिन अगले वर्ष से केवल प्रेसीडेंट इलेक्ट का ही चुनाव होगा। जो इस वर्ष प्रेसीडेंट इलेक्ट चुने जाएंगे, वह अगले वर्ष के अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
IMA
- फोटो : IMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए डॉ. बीबी गुप्ता को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। 15 से 20 दिसंबर तक प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं। 22 दिसंबर को पर्चा वापसी और जरूरत पड़ने पर 25 दिसंबर को मतदान व मतगणना होगी। चुनाव की घोषणा होते ही प्रचार ने जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
इस बार प्रेसीडेंट इलेक्ट (आगामी वर्ष 2026 के अध्यक्ष) का चुनाव भी होगा। इसके साथ ही अध्यक्ष पद का भी चुनाव होगा, लेकिन अगले वर्ष से केवल प्रेसीडेंट इलेक्ट का ही चुनाव होगा। जो इस वर्ष प्रेसीडेंट इलेक्ट चुने जाएंगे, वह अगले वर्ष के अध्यक्ष होंगे। चुनाव की घोषणा होते ही सभी पदों के दावेदारों ने आइएमए के वाट्सएप ग्रुप पर अपनी प्राथमिकताएं बतानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए दो नाम चर्चा में आ गए हैं। उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए एक-एक लोग सामने आए हैं। वहीं, पिछली कार्यकारिणी के एक पदाधिकारी इस बार प्रेसिडेंट इलेक्ट के लिए दावेदार हो सकते हैं, इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
चुनाव की तिथि 25 दिसंबर तय कर दी गई है। चुनाव अधिकारी का चयन हो चुका है। अब चुनाव अधिकारी अपनी टीम बनाकर नामांकन से लेकर चुनाव तक की जिम्मेदारी संभालेंगे: डाॅ. स्मिता जायसवाल, अध्यक्ष, आईएमए