फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Illegal mining going on indiscriminately, allegations of police protection

Gorakhpur News: धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, पुलिस के संरक्षण का आरोप

Thu, 02 May 2024 05:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining going on indiscriminately, allegations of police protection
उनवल। खजनी क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। रात भर ट्रैक्टर-ट्राॅली से खनन कर ढोया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोक के बावजूद अवैध खनन से जुड़े लोग पुलिस की मिलीभगत से खनन करवा रहे हैं।
विज्ञापन








महुआडाबर के दिलीप पांडेय, सत्येंद्र तिवारी, भीटी खोरिया के ऋषिकेश पांडेय, बरडाड़ के ऋषिकेश जायसवाल और बनराई के पप्पू यादव ने बताया कि क्षेत्र के तालनवर, सतुआभार, मरवटियां, गोसैयरा, रामपुर मनौली, भियुरी आदि जगहों पर खनन माफिया पूरी तरह सक्रिय हैं।
विज्ञापन








जेसीबी और लोडर से वह पूरी रात उपजाऊ खेतों से मिट्टी निकाला कर ट्रैक्टर-ट्राॅली से ढुलाई कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खनन को लेकर प्रशासन ने रोक लगा रखा है। इसके बावजूद पुलिस की मिलीभगत से धड़ल्ले से खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन








----















माता-पिता का इकलौता बेटा था अखिलेश















अखिलेश माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके परिवार की माली हालत काफी खराब है। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह हैदराबाद में पेंट पाॅलिश का काम करता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। उसके पिता को फालिज मार दिया है। मां भी मानसिक रूप से बीमार रहती हैं। परिजनों का कहना है कि जहां खनन हो रहा था वह रात में वहीं गया था। ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से दबकर उसकी मौत हो गई।















-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed