फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Illegal hookah bar busted at Forest Club

Gorakhpur News: फॉरेस्ट क्लब में अवैध हुक्काबार का भंडाफोड़

Mon, 19 Oct 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal hookah bar busted at Forest Club
हुक्का बार में दो आरोपी गिरफ्तार। स्रोत : पुलिस
गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट क्लब स्थित ओमेगा पार्टी हॉल में संचालित अवैध हुक्काबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रविवार को छापा मारकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से सात हुक्के, फ्लेवरयुक्त तंबाकू के पैकेट समेत अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने होटल व्यवसायी रक्ष ढींगरा समेत चार आरोपियों को वांछित किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध रूप से हुक्काबार संचालित करने की सूचना मिली थी। यहां कम उम्र के युवक-युवतियों को हुक्के की ओर आकर्षित करने की बात सामने आई थी। इसके एवज में 1500 से 2000 रुपये तक वसूले जाने की सूचना भी मिली थी। इसके बाद खोराबार थाने की पुलिस टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से राजस्थान के अजमेर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के मदनगंज निवासी रवि दग्दी और बलरामपुर जिले के सिरसिया निवासी अखिलेश वर्मा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान सात हुक्के, पाइप और चिलम, फ्लेवरयुक्त तंबाकू के पांच छोटे पैकेट, क्यूब कोल के तीन बॉक्स, हुक्के के आठ डिस्पोजेबल माउथ टिप्स और दो कोल बर्नर बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed