फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   If you want to pass map install CCTV outside house

Gorakhpur: नक्शा पास करवाना है तो घर के बाहर लगवाए CCTV, पुलिस की मुहीम को आगे बढ़ाएगा GDA

Thu, 02 Mar 2023 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Mar 2023 11:40 AM IST
सार

एडीजी अखिल कुमार और कमिश्नर रवि कुमार एनजी की पहल पर ग्राम पंचायतें भी अपनी निधि से गांवों में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा रही हैं। ऐसे में प्राधिकरण की इस पहल से शहर से लेकर गांवों तक का इलाका सीसीटीवी कैमरे की जद में आ जाएगा।

विज्ञापन
If you want to pass map install CCTV outside house
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की पुलिस की पहल को अब गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) आगे बढ़ाएगा। अब प्रमुख मार्गों के किनारे आवासीय या व्यावसायिक निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत कराने का आवेदन जमा करते समय यह सहमति देनी होगी कि वे निर्माण के बाहरी हिस्से यानी सड़क की तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे।
विज्ञापन


निर्माण कार्य पूरा होने पर पूर्णता प्रमाप पत्र जारी करने से पहले प्राधिकरण की टीम इसकी जांच भी करेगी। फिलहाल यह शर्त प्रमुख मार्गों के लिए ही लागू की जाएगी, कॉलोनी के भीतर होने वाले निर्माणों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय एच्छिक होगा। हालांकि प्राधिकरण, संबंधित को इसके लिए प्रेरित करेगा कि यह जनसामान्य के साथ ही खुद की सुरक्षा के लिए भी बहुत कारगर प्रयास होगा। जीडीए अधिकारियों का दावा है कि सुरक्षा के मद्देनजर इस तरह की पहल करने वाला जीडीए, प्रदेश का पहला प्राधिकरण बन जाएगा। इस पहल को लेकर गत बुधवार को हुई जीडीए बोर्ड की बैठक में भी सभी सदस्यों ने सहमति जताई है।
विज्ञापन


एडीजी अखिल कुमार और कमिश्नर रवि कुमार एनजी की पहल पर ग्राम पंचायतें भी अपनी निधि से गांवों में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा रही हैं। ऐसे में प्राधिकरण की इस पहल से शहर से लेकर गांवों तक का इलाका सीसीटीवी कैमरे की जद में आ जाएगा। इससे कानून व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त करने में पुलिस एवं प्रशासन को तो मदद मिलेगी ही लोगों में भी सुरक्षा का भाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था में भी मदद करेगा जीडीए जीडीए यातायात व्यवस्था सुगम बनाने में भी पुलिस एवं यातायात विभाग की मदद करेगा। इसके लिए भी जीडीए बोर्ड बैठक में सहमति बनी है। जीडीए इन कार्यों में सहायता करेगा।


- बाएं लेन से एंबुलेंस एवं इमरजेंसी वाहन को पास कराए जाने के लिए चौराहों को लैफ्ट फ्री कराया जाना
- चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कर उसका चौड़ीकरण किया जाना
- सेफ्टी, सिक्योरिटी के लिए पुलिस बूथ स्थापित किया जाना
- जेब्रा क्रासिंग/पाथ-वे व आई लैंड इत्यादि का निर्माण

मानचित्र के लिए आवेदन करते समय ही प्रेरित करेंगे
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्रमुख मार्गों के किनारे निर्माण कराने वाले लोग बाहर की तरफ यानी सड़क की तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। मानचित्र के लिए आवेदन करते समय ही उन्हें प्रेरित कर उनसे सहमति ली जाएगी। कॉलोनी के भीतर निर्माण कराने वालों को भी इसके फायदे गिनाए जाएंगे और उन्हें भी प्रेरित किया जाएगा। मगर इसके लिए मानचित्र के आवेदन के दौरान कोई शर्त नहीं जोड़ी जाएगी। संबंधित का यह निर्णय ऐच्छिक होगा। इससे खुद के साथ ही दूसरों की सुरक्षा भी आसान होगी। अपराध होने की दशा में पुलिस को काफी मदद मिलेगी और मामलों का जल्द खुलासा हो सकेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed