फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसे कमाने दुबई जाना चाहते हो तो पहले इन तीनों की आपबीती जान लें, मुश्किल से लौटे हैं वापस

Fri, 07 Feb 2020 09:31 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर Published by: विजय जैन Updated Fri, 07 Feb 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
If you Want to go to Dubai to earn money know the tragedy in Kushinagar
परिवार के साथ प्रमोद। - फोटो : अमर उजाला

अच्छी नौकरी पाने का ख्वाब लेकर दुबई जाने का सपना देख रहे हो तो आपको भविष्य में अपने फैसले पर पछताना न पड़े, इसके लिए ये खबर पढ़ना आपके लिए बेहद जरूरी है। आठ माह दुबई गए कुशीनगर के प्रमोद और बिहार के दो युवकों को एजेंट की मनमानी के चलते छह माह तक कष्ट काटना पड़ा।

बिना पासपोर्ट के वहां फंसे इन तीनों युवकों को विदेश मंत्रालय की मदद से दो दिन पहले अपने घर वापस आने का मौका मिला। घर पहुंचते ही इन युवकों ने विदेश मंत्रालय व सामाजिक संगठनों के प्रति आभार जताया।

 

If you Want to go to Dubai to earn money know the tragedy in Kushinagar
- फोटो : अमर उजाला

रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम डम्मर छपरा निवासी प्रमोद कुशवाहा पुत्र सत्यप्रकाश कुशवाहा बीते वर्ष 14 मई को गोरखपुर के घासीकटरा मुहल्ला के रहनेवाले एजेंट के माध्यम से दुबई गए थे। वहां पहुंचने पर एजेंट ने पहले बताए गए कंपनी की बजाय किसी अन्य कंपनी में मजदूरी के काम पर लगा दिया। वहां प्रमोद को काम के बदले वेतन भी नहीं मिल रहा था। जब उसने आपत्ति की तो कंपनी एजेंट ने मार पीटकर प्रमोद का पासपोर्ट छीन लिया और बंधक बनाकर कार्य कराया जाने लगा।

If you Want to go to Dubai to earn money know the tragedy in Kushinagar
परिवार के साथ प्रमोद। - फोटो : अमर उजाला

प्रमोद जैसी हालत ही वहां पहले से फंसे बिहार प्रांत के बक्सर जिले के एकौना गांव निवासी शंभूनाथ चौधरी के बेटे ऋषिकांत व रोहतास जिले के कोडडीह निवासी गिरजांनद सिंह के बेटे रोहित कुमार की थी। तीनों युवाओं के पास पासपोर्ट नहीं था लिहाजा वे कंपनी के गेट से बाहर भी नहीं निकल पा रहे थे। मामले की जानकारी होने पर प्रमोद के परिजनों ने एसएसपी गोरखपुर व विदेशी मंत्रालय को पत्र लिखा। मामले का संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय ने दुबई स्थित भारतीय दूतावास को कार्रवाई के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
If you Want to go to Dubai to earn money know the tragedy in Kushinagar

दूतावास ने बताए गए पते पर संपर्क किया और कंपनी मालिक व एजेंट को तलब कर पासपोर्ट वापस कराया। इसके बाद तीनों युवकों को चार फरवरी को वापस भारत भेजा गया।

बृहस्पतिवार को घर पहुंचकर भाईयों के साथ प्रसन्न बैठे प्रमोद ने बताया कि उन लोगों को घर वापसी की उम्मीद नहीं थी। परंतु विदेश मंत्रालय व भारतीय दूतावास के प्रयास से जब घर पहुंचे तब जाकर विश्वास हुआ। प्रमोद के भाई शेषनाथ का कहना है की घर में शादी है। भाई के सकुशल आ जाने से खुशियां दो गुनी हो गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed