फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BBA entrance exam pass then take admission in HM at DDU Gorakhpur

गोरखपुर विश्वविद्यालय: बीबीए प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण तो ले सकते हैं एचएम में दाखिला, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Wed, 20 Oct 2021 12:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 Oct 2021 12:08 PM IST
सार

स्नातक और परास्नातक के विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग आज भी विवि परिसर में जारी रहेगी।

विज्ञापन
BBA entrance exam pass then take admission in HM at DDU Gorakhpur
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने बीबीए की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को होटल मैनेजमेंट (एचएम) एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी (सीटी) में प्रवेश लेने की छूट प्रदान की है। दोनों ही विषयों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की ओर से सामान्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। 20 अक्तूबर यानी आज इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


उधर, स्नातक और परास्नातक के विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग आज भी विवि परिसर में जारी रहेगी। इस संबंध में विभागों की ओर से जारी मेरिट लिस्ट को अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। बता दें कि, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी कोर्स को प्रोफेशनल तरीके से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए गेस्ट फैकल्टी के रूप में शहर के प्रतिष्ठित होटलों से इच्छुक लोगों को आमंत्रित किया गया है। एक करार करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों को उनके किचन में जाकर उच्च स्तरीय भोजन तैयार करने का नुस्खा सीखने का मौका मिलेगा। होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। साथ ही उनके प्लेसमेंट पर भी फोकस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी एजी- 20 अक्तूबर
अनारक्षित संवर्ग- 94 या इससे अधिक, एससी- 64, एसटी- 60 या इससे अधिक
विशेष संवर्ग- एक्स डिफेंस पर्सनल- 60, एफएफ- 56, कारगिल शहीद आश्रित- 74, पीएच 56, वर्किंग डिफेंस पर्सनल- 54 अंक, ओबीसी- 90, ईडब्ल्यूएस- 86 अंक या इससे अधिक- 21 अक्तूूबर

एमए समाजशास्त्र- 20 अक्तूबर
अनारक्षित- 88, अन्य पिछड़ा वर्ग- 76, अन्य पिछड़ा वर्ग (दृष्टि बाधित)- समस्त
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईडब्ल्यूएस - समस्त

एमए अंग्रेजी-20 अक्टूबर(10:30-12:30 बजे)
अनुसूचित जाति/ जनजाति/ईडब्ल्यूएस - सभी अभ्यर्थी

एमए प्राचीन इतिहास - 20 अक्तूबर (10-2 बजे)
विशेष संवर्ग/क्षैतिज आरक्षण - समस्त अभ्यर्थी
अनुसूचित जनजाति/ईडब्ल्यूएस - समस्त
अन्य पिछड़ा वर्ग- 106 से 52 अंक (वरीयता के क्रम में उपलब्ध सीटों के आधार पर)
अनुसूचित जाति- 106 से 54 (वरीयता के क्रम में उपलब्ध सीटों के आधार पर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed