{"_id":"657e0b8f2fe93432480f57db","slug":"if-the-victims-are-troubled-again-and-again-then-investigate-and-fix-accountability-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-401837-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बार-बार पीड़ित परेशान हैं तो जांच कराकर जवाबदेही तय करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बार-बार पीड़ित परेशान हैं तो जांच कराकर जवाबदेही तय करें
विज्ञापन
बार-बार पीड़ित परेशान हैं तो जांच कराकर जवाबदेही तय करें
विज्ञापन
जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं दो सौ लोगों की समस्याएं
अफसरों से बोले सीएम-हर पीड़ित की समस्या का हो समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी को भी घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। हर पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर सुनिश्चित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्हाेंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं। यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है तो इसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए।
शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। उनके रहते किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों ने जमीन कब्जाने की शिकायत की तो उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन को भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारकर आशीर्वाद दिया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट गिफ्ट कर उन्हें खूब पढ़ने को प्रेरित किया। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए अपने प्रिय श्वान कालू और गुल्लू को भी दुलारा और उन्हें बिस्किट खिलाया।