फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   If the correct address of the house is not selected in the mapping, then self-calculation will get stuck.

जनगणना: मैपिंग में मकान का सही पता नहीं चुने...फंस जाएगी स्वगणना- जानिए क्या दिक्कतें आ रही हैं; आप ऐसे भरें

Sat, 09 May 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 02:41 AM IST
सार

स्वगणना के दौरान मकान का लोकेशन चुनने में दिक्कत की शिकायत राजस्वकर्मियों ने जनगणना निदेशालय से की तो वहां से एक वीडियो भेजा गया। इसमें बताया गया कि गूगल मैप में लोकेशन का चयन करके ऐप में चस्पा करें तो सही हो जाएगा। हालांकि, यह वीडियो कम लोगों के बीच पहुंचा है। इस कारण सभी लोगों को वीडियो में बताए गए तरीके की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
If the correct address of the house is not selected in the mapping, then self-calculation will get stuck.
सिविल लाइंस स्थित घर में स्वगणना करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जनगणना के तहत स्वगणना करते समय मैपिंग में लोकेशन दर्ज करते समय अगर मकान का सही पता और गली सलेक्ट नहीं किए तो ऐप पर आगे की प्रक्रिया नहीं बढ़ेगी। यही नहीं, अगर इंटरनेट की कनेक्टिविटी भी कमजोर है तो स्वगणना नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


आपकी मदद के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर भी नहीं है। ऐसे में स्वगणना जब 21 मई से घर पर प्रगणक आएंगे तभी हो पाएगी। शुक्रवार को बहुत सारे लोग इस समस्या से जूझते रहे और आखिरकार प्रयास बंद कर दिया।
विज्ञापन

बेतियाहाता के संजीव कुमार ने बताया कि गूगल मैपिंग में बहुत दिक्कत हुई। उनके घर के पास होटल है। वह शो कर रहा था लेकिन जब गली को सलेक्ट करना चाहा तो एक्सेप्ट ही नहीं हुआ। बहुत कोशिश करने के बाद स्वगणना करना छोड़ दिया।

सिविल लाइंस की रहने वाली श्वेता राय ने बताया कि उनके परिवार में 13 लोग हैं। ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मुखिया का नाम भरा तो ओटीपी आया। उसे दर्ज करने के बाद जिला भरा और मैपिंग का ऑप्शन आ गया। सबसे ज्यादा परेशानी इसी में हुई।

लैंड मार्क शो ही नहीं कर रहा था फिर काफी कोशिश के बाद हमने फिराक चौक डाला तो एक्सेप्ट कर लिया। जनप्रिय विहार के पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि उन्होंने स्वगणना के लिए मोबाइल पर ऐप के जरिये पहले कोशिश की लेकिन गूगल मैपिंग पर सही पता सलेक्ट नहीं हो पा रहा था।

दोनों हाथ से स्क्रोल करके सलेक्ट करना था पर इसकी जानकारी नहीं थी। प्रगणक से बातचीत करके बुलाया तो उन्होंने स्वगणना करा दिया। इसी प्रकार गोरखनाथ में स्वगणना करते समय करुणेश पांडेय और किशन मिश्र उलझ गए। उनके मकान के कुछ हिस्से में टाइल लगा है और कुछ सादा है।
विज्ञापन

समझ में नहीं आया कि भरें क्या। फिर उन्होंने अपने किसी परिचित राजस्वकर्मी से बातचीत की और समझा लेकिन उलझन यहीं नहीं खत्म हुई। वे खाना पकाने के लिए ईंधन की जानकारी में फंस गए। उनके घर में पीएनजी कनेक्शन के साथ रसोई गैस सिलिंडर भी है। साथ में इंडक्शन चूल्हा भी है। फिर उन्होंने पूछकर भरा तो प्रक्रिया आगे बढ़ी और स्वगणना पूरी कर पाए।

स्वगणना को बेहद सावधानीपूर्वक भरें। मैपिंग में अगर सही लोकेशन नहीं दर्ज करते हैं तो समस्या आएगी। मदद के लिए अभी कोई हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं हुआ है। प्रशिक्षित प्रगणक जब घर जाएंगे तो वे भी स्वगणना कराएंगे: विनीत कुमार सिंह, नोडल अधिकारी एवं एडीएम एफआर

स्वगणना में लोकेशन चुनने में आ रही है दिक्कत
स्वगणना के दौरान मकान का लोकेशन चुनने में दिक्कत की शिकायत राजस्वकर्मियों ने जनगणना निदेशालय से की तो वहां से एक वीडियो भेजा गया। इसमें बताया गया कि गूगल मैप में लोकेशन का चयन करके ऐप में चस्पा करें तो सही हो जाएगा। हालांकि, यह वीडियो कम लोगों के बीच पहुंचा है। इस कारण सभी लोगों को वीडियो में बताए गए तरीके की जानकारी नहीं है।

यह भी है तरीका: सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल पर मैप का उपयोग करते समय, उसे पूरी तरह से जूम करें ताकि आपको अपना घर स्पष्ट दिखाई दे। अपने घर की लोकेशन पर लाल मार्कर को बिल्कुल सही तरीके से रखें। अगर मार्कर गलत जगह लगा है तो आपके घर का सही डेटा नहीं मिलेगा, जिससे स्वगणना नहीं हो पाएगी।

पौत्री के जन्मदिन पार्टी में की स्वगणना
गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी में शुक्रवार को धनंजय सिंह की पौत्री आराधना सिंह के जन्मदिन के मौके पर केक काटा गया। धनंजय सिंह ने बताया कि इस मौके पर उन्होंने स्वगणना की और लोगों को भी प्रेरित किया कि इसमें रूचि लें।

ऐसे करें ऑनलाइन स्वगणना
https://se.census.gov.in पर जाकर प्रदेश चुनें।

कैपचा भरें, मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
परिवार के मुखिया का नाम भरें, मोबाइल नंबर डालें।

इसके बाद ओटीपी आएगा, इस ओटीपी से सत्यापित करें। इसके बाद अपनी भाषा चुनें।
पते का विवरण, राज्य, जिला, गांव आदि भरें, इसी के साथ अपने घर को मैप पर लाल मार्क से टैग कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed