{"_id":"6111873d8ebc3e7d222bd573","slug":"if-police-disturbs-you-unnecessarily-then-complain-gorakhpur-city-news-gkp405031024","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बेवजह पुलिस बैठाए थाने में तो करें शिकायत, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बेवजह पुलिस बैठाए थाने में तो करें शिकायत, होगी कार्रवाई
Tue, 10 Aug 2021 11:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:02 AM IST
सार
एसएसपी कैंप कार्यालय में सीआईडी की एसपी सिटी ने की शुरूआत। कॉल करें 7839865841 व 7839865843 पर।
विज्ञापन
पुलिस डेस्क का उद्घाटन करते एसपी सिटी सोनम कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में पुलिस थानों में बेवजह किसी को बैठाने का मामला हो या फिर पुलिस की निष्क्रियता, अब इसकी शिकायत कैंप कार्यालय के सीआईडी (कॉन्फिडेंशियल इन्फार्मेशन डेस्क) पर कर सकते हैं। इसमें शिकायतकर्ता के नाम को गोपनीय रखा जाएगा। एसपी सिटी सोनम कुमार ने सोमवार को एसएसपी के कैंप कार्यालय में डेस्क का शुभारंभ किया है। किसी को भी परेशान हो तो 7839865841 व 7839865843 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। एसपी सिटी ने बताया कि एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु की पहल पर डेस्क स्थापित किया गया है। यहां पर शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
इस संबंध में दे सकते हैं जानकारी
विज्ञापन
इस संबंध में दे सकते हैं जानकारी
- पुलिस की निष्क्रियता/असंवेदनशीलता
- पुलिस की निर्दयता/अवैध हिरासत
- अवैध गतिविधियां
- असामाजिक तत्व
- संदिग्ध व्यक्ति/ गतिविधियां
- संगठित अपराध, वांछित अपराधी
- नशीले पदार्थ, अपमिश्रित अवैध शराब
- अवैध हथियार/शस्त्र व्यापार
- अपराध, अपराधी, हिस्ट्रीशीटर
- आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की जमाखोरी, कालाबाजारी
- महिलाओं से संबंधित अपराध, अपराध से संबंधित कोई भी जानकारी