फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   If Gorakhpur Barhuan transmission station been closed city electricity would have gone off

बाढ़ का संकट: गोरखपुर बरहुआं ट्रांसमिशन स्टेशन बंद होता तो गुल हो जाती शहर की बिजली

Fri, 03 Sep 2021 03:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Sep 2021 03:08 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बुधवार की रात में स्टेशन की दीवार तोड़ दी, अंदर जाने लगा था नाले का पानी, शहर के 31 बिजलीघरों में की जाती है यहां से आपूर्ति।

विज्ञापन
If Gorakhpur Barhuan transmission station been closed city electricity would have gone off
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में बिजली विभाग और प्रशासन के अधिकारियों की सूझबूझ से बरहुआं ट्रांसमिशन स्टेशन बुधवार रात बाढ़ के पानी से प्रभावित होने से बच गया, वरना गीडा औद्योगिक इकाई समेत लाखों लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ता। बुधवार रात ट्रांसमिशन यार्ड और ट्रांसफार्मर तक पानी पहुंच गया था। अधिकारियों ने बेहद तेजी से ट्रांसमिशन केंद्र का पानी बाहर निकलवाया।

विज्ञापन


 अधिशासी अभियंता ने बताया कि बरहुआं ट्रांसमिशन स्टेशन के सामने वाले गांव इलाके में बाढ़ का पानी भर गया था। गांव के सामने सड़क को दूसरी छोर पर बड़ा नाला है। स्थानीय ग्रामीणों के साथ कुछ अन्य लोगों ने गांव के पानी को नाले की तरफ कर दिया। इसके बाद ट्रांसमिशन की दीवार को त़ोड़कर उस रास्ते नाली के पानी को बहाने लगे। सूचना मिलने पर रात 1:15 बजे पहुंचा देखा तो अंदर यार्ड तक पानी पहुंच गया था। इसी पर ट्रांसफार्मर लगे थे।
विज्ञापन


इससे शहर के साथ गीडा इलाके में आपूर्ति दी जाती है। नाली का पानी रिसते हुआ अंदर की तरफ जा रहा था। रोकने का प्रयास किया गया तो गांव वालों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद एसडीएम सहजनवां और नायब तहसीलदार को फोन पर पूरी बात बताई। उनसे बताया कि अगर ट्रांसमिशन में पानी भर गया और किसी तरह का फाल्ट हो गया तो आधे शहर के साथ गीडा औद्योगिक इकाई की बिजली गुल हो जाएगी। इसके बाद उसे सामान्य कर पाना काफी मुश्किल हो जाएगा। अधिकारियों के पहुंचने के बाद  नाली के पानी को ट्रांसमिशन से बाहर निकलवाया गया। दीवार सही करवा कर नाली पर मिट्टी पटवाई गई। इससे स्थिति संभाली जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद हो जाते ये बिजली घर
ट्रांसमिशन उपकेंद्र से मोहद्दीपुर न्यू, ओल्ड के साथ एफसीआई ( 132 ) बंद हो जाता। इससे शहर के छोटे बिजली घरों को बिजली दी जाती है। ऐसे में तारामंडल, रूस्तमुर, रानीबाग, खोराबार, रेलवे, जीआरडी, मोहद्दीपुर, न्यू धर्मशाला, टाउनहाल, बक्शीपुर, शाहपुर, एफसीआई से विकास नगर, राजेंद्र नगर, सूरजकुंड, भटहट, पनियरा, पिपराइच, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, बरहुआं से लालडिग्गी, गीड़ा औद्योगिक व आवासीय क्षेत्र सहित कुल 34 बिजली घर बंद हो जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed